सुरक्षा अलर्ट! पेरिस में खाली कराया रेलवे स्टेशन

Webdunia
मंगलवार, 9 मई 2017 (08:33 IST)
पेरिस। फ्रांस में पुलिस ने राजधानी पेरिस पर खतरे की आशंका के चलते गारे डु नॉर्ड स्टेशन को खाली कराया और कई घंटों के लिए स्टेशन की घेराबंदी कर दी।
 
पेरिस पुलिस की प्रवक्ता जोहान्ना प्राइमवर्ट ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि यह अभियान 'संदेह को खत्म करने' के लिए था और इसमें किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि किस कारण उन्होंने यह अभियान चलाया।
 
स्टेशन के एक कर्मचारी ने बताया कि अभियान उत्तरी फ्रांस में वेलेंसिएंस से आ रही एक ट्रेन पर केंद्रित था। यह व्यस्त स्टेशन इस बड़े उपनगर का अंतिम स्टेशन है।
 
यह अभियान तनावपूर्ण राष्ट्रपति चुनाव के एक दिन बाद सामने आया है जिसमें इमैन्युअल मैकरॉन की जीत हुई जिन्होंने कहा कि उनकी शीर्ष प्राथमिकताओं में से एक फ्रांस की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
 
फ्रांस में लगातार इस्लामी चरमपंथी हमलों के बाद से आपातकाल की स्थिति लागू है। हालांकि पुलिस ने गारे डु नॉर्ड अभियान का कारण नहीं बताया लेकिन इसके तरीके को देखते हुए यह आतंकवाद रोधी कार्रवाइयों की याद दिलाता है।
 
स्टेशन के एक कर्मचारी ने बताया कि पुलिस रात को 11 बजे के बाद स्टेशन में घुसी और वेलेंसिएंस से आने वाली ट्रेन के बारे में पूछा। स्टेशन कर्मचारियों ने पुलिस को प्लेटफॉर्म नंबर 10 बताया, जहां जल्द ही और पुलिसकर्मी भी आ गए। कुछ ही मिनटों में उन्होंने पूरे स्टेशन को खाली कराना शुरू कर दिया। सुबह दो बजे तक पुलिस ने स्टेशन के आसपास की गई घेराबंदी को हटाना शुरू कर दिया। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Nuclear Leak : पाकिस्तान में न्यूक्लियर बम का रेडिएशन लीक, जानिए क्या है सचाई

भारत का PAK पर सख्त एक्शन, उच्चायोग के एक और अधिकारी को देश छोड़ने का आदेश, 24 घंटे की मोहलत

बाजार से तुर्की के सेब गायब, पाकिस्‍तान से दोस्‍ती पड़ी महंगी, भारी गुस्‍से में भारतीय, सोशल मीडिया में बायकॉट तुर्की ट्रेंड

PoK को खाली करे पाकिस्तान, गोली का जवाब गोली से, भारत का तगड़ा संदेश

भारत से पुराने रिश्‍ते और कई अहसानों के बावजूद आखिर क्‍यों अजरबैजान बना बैठा है पाकिस्‍तान का भाईजान?

सभी देखें

नवीनतम

उमर अब्दुल्ला ने गोलाबारी प्रभावित इलाकों का किया दौरा, घरों के पुनर्निर्माण में मदद का किया वादा

माता वैष्णो देवी धाम में श्रद्धालुओं के लिए हेलीकॉप्टर सेवा बहाल

जैसलमेर व गंगानगर में पाकिस्तानी सिम पर प्रतिबंध

NCW ने की कर्नल कुरैशी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की निंदा, महिलाओं के सम्मान का किया आह्वान

पाकिस्तान शायद ही भारत आए एशिया कप खेलने के लिए, आई बड़ी अपडेट

अगला लेख