Hanuman Chalisa

ऑस्ट्रेलिया में ठगी के आरोप में घिरा भारतीय

Webdunia
गुरुवार, 29 अक्टूबर 2015 (18:45 IST)
मेलबर्न। सिडनी में एक करोड़पति भारतीय द्वारा एक ही कमरे में चलाया जा रहा एक निजी कॉलेज झूठे और गुमराहपूर्ण सूचनाएं देकर आदिवासी समुदायों के गरीब एवं विकलांग विद्यार्थियों को महंगे पाठ्यक्रमों के झांसे में फंसाने के आरोप से घिर गया है।
 
अमरजीत खेला का यूनिक इंटरनेशनल कॉलेज निर्धन ग्रामीण क्षेत्रों में अपने इस कथित अनुचित आचरण को लेकर इसी हफ्ते जांच के दायरे में आया। वह दूरदराज के आदिम समुदायों के विकलांग और असाक्षर विद्यार्थियों को निशाना बना रहा था।
 
ऑस्ट्रेलियन कंपीटिशन एंड कंज्यूमर कमीशन ने एक बयान में कहा कि निजी कॉलेजों के आचरण की न्यू साउथ वेल्स फेयर ट्रेडिंग के साथ मिलकर की गई संयुक्त जांच से यूनिक कॉलेज के खिलाफ संघीय अदालत में कार्यवाही शुरू हुई है।
 
जांच से सामने आया कि यह कॉलेज विपणन और घर-घर जाकर 25000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर तक में व्यावसायिक डिप्लोमा कोर्स बेच रहा था। उसके यहां डिप्लोमा कोर्स के 3600 से अधिक विद्यार्थी हो गए थे।
 
अदालत में यह बात सामने आई कि जुलाई 2014 से सितंबर, 2015 के दौरान कोर्स की धोखाधड़ी के दौरान यह कॉलेज ऑस्ट्रेलियाई उपभोक्ता कानून के विपरीत गलत और गुमराहपूर्ण सूचनाएं देता था। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

India-Iran : PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा, क्या अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री

UP में शिक्षा सुधार का नया मॉडल: कक्षा-कक्ष से मिली सीख के आधार पर तय होगी भविष्य की रणनीति, योगी सरकार का बड़ा कदम

यूपी में विकास के नए कीर्तिमान, 3 महीने में दी 62 हजार करोड़ से अधिक की 5551 परियोजनाओं की सौगात

योगी सरकार ने गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ का भुगतान

UPTET 2026 : मुख्यमंत्री योगी के सख्त निर्देश, 20 लाख अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षित परीक्षा व्यवस्था; सेवारत शिक्षकों के लिए होगी विशेष TET