अमेरिका में स्वास्थ्य योजनाओं में हुई धोखाधड़ी, भारत से जुड़े 3 लोगों पर लगे आरोप

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 28 जून 2024 (20:01 IST)
Fraud in health plans in America : अमेरिका में स्वास्थ्य योजनाओं से संबंधित धोखाधड़ी के मामले में कथित भागीदारी के आरोपों का सामना करने वाले 193 चिकित्सा पेशेवरों में कम से कम एक भारतीय और भारतीय मूल के 2 व्यक्ति शामिल हैं। इस धोखाधड़ी में लगभग 2.75 अरब अमेरिकी डॉलर का प्रभावी नुकसान, जबकि 1.6 अरब अमेरिकी डॉलर का वास्तविक नुकसान हुआ।
 
193 लोगों के खिलाफ आरोप दर्ज : न्याय विभाग के अनुसार, इस धोखाधड़ी में लगभग 2.75 अरब अमेरिकी डॉलर का प्रभावी नुकसान, जबकि 1.6 अरब अमेरिकी डॉलर का वास्तविक नुकसान हुआ। इस मामले में अमेरिका के 32 जिलों के 76 चिकित्सकों, नर्सों और अन्य मेडिकल पेशेवरों समेत 193 लोगों के खिलाफ आरोप दर्ज किए गए हैं।
ALSO READ: 3 साल में 47% भारतीयों से हो चुकी है वित्तीय धोखाधड़ी, सर्वे रिपोर्ट में हुआ खुलासा
विभाग ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि धोखाधड़ी में लगभग 2.75 अरब अमेरिकी डॉलर के प्रभावी नुकसान का अनुमान है, जबकि वास्तविक नुकसान 1.6 अरब अमेरिकी डॉलर था। बयान में कहा गया है कि सरकार ने 23 करोड़ 10 लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक की नकदी, लग्जरी वाहन, सोना और अन्य संपत्तियां जब्त की हैं।
 
झूठे एवं धोखाधड़ीपूर्ण दावे : हैदराबाद के 52 वर्षीय डॉ. विजिल राहुलन पर धोखाधड़ी में शामिल होने का आरोप है। मामले के संक्षिप्त ब्योरे के अनुसार, राहुलन ने चिकित्सकीय रूप से अनावश्यक चिकित्सा या मेडिकेयर के माध्यम से प्रतिपूर्ति के लिए अयोग्य उपकरणों व आनुवंशिक परीक्षण के संबंध में झूठे एवं धोखाधड़ीपूर्ण दावे किए थे।
ALSO READ: दिल्ली से मक्का तक कातिल गर्मी की मार, अमेरिका और इटली का भी हाल बेहाल
अभियोग में आगे आरोप लगाया गया है कि उनके धोखाधड़ीपूर्ण आचरण के परिणामस्वरूप मेडिकेयर को दो करोड़ 87 लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक का भुगतान करना पड़ा। ‘वन वर्ल्ड थेरेपी’ के मालिक जसप्रीत जगपाल पर बीमा पर धोखाधड़ी व गलत बिल बनाने का आरोप लगा है।
 
2 करोड़ 71 लाख अमेरिकी डॉलर की धोखाधड़ी : ब्योरे में कहा गया है कि 34 वर्षीय जगपाल की धोखाधड़ी से 10 महीनों में लगभग 166,755.50 अमेरिकी डॉलर का नुकसान हुआ। उत्तरी वर्जीनिया और डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया में कार्यरत 59 वर्षीय मनोचिकित्सक रामा प्रयागा पर स्वास्थ्य बीमा कंपनियों से 2 करोड़ 71 लाख अमेरिकी डॉलर की धोखाधड़ी में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CM धामी ने बदले 18 स्थानों के नाम, औरंगजेबपुर हुआ शिवाजी नगर

कौन हैं निधि तिवारी, बनीं पीएम मोदी की Personal Secretary?

जानिए कौन हैं घिबली' आर्ट की शुरुआत करने वाले हयाओ मियाजाकी, कितनी संपत्ति के हैं मालिक

सावधान! अप्रैल-जून में पड़ेगी सामान्य से ज्यादा गर्मी, लू से होगा सामना

1 अप्रैल की रात से बैंकिंग से लेकर यूपीआई तक बदल रहे हैं ये नियम

सभी देखें

नवीनतम

सार्वजनिक परिवहन को लेकर MP सरकार बना रही यह योजना, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की हाईलेवल मीटिंग

CM धामी ने बदले 18 स्थानों के नाम, औरंगजेबपुर हुआ शिवाजी नगर

PM मोदी ने मोहम्मद यूनुस को दी ईद की बधाई, कहा- दोनों देशों के बीच मित्रता और मजबूत हो

त्रासदी बयां करती भूकंप की तस्वीरें, म्यांमार में मृतक संख्‍या 2000 के पार

कुणाल कामरा के घर पहुंची मुंबई पुलिस, नहीं हुए थाने में पेश

अगला लेख