Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सैंडविच लाने में देरी हुई तो वेटर की गोली मारकर हत्या

Advertiesment
हमें फॉलो करें French waiter
, रविवार, 18 अगस्त 2019 (08:23 IST)
बोबिग्नी। फ्रांस के एक रेस्तरां में एक दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में एक व्यक्ति ने वेटर को केवल इस बात के लिए गोली मार दी कि वह सैंडविच लाने में देरी कर रहा था। पीड़ित (28) की मौके पर ही मौत हो गई।  
 
बताया जा रहा है कि पेरिस के पूर्वी उपनगर नॉइजी-ले-ग्रैंड के इस रेस्तरां में शुक्रवार रात को गोली चलने की आवाज सुनकर वेटर के सहकर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। वेटर के कंधे में गोली लगी थी। 
 
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बंदूकधारी गुस्से में था क्योंकि उसका सैंडविच तुरंत तैयार नहीं हो पाया था जिसके कारण वह अपना आपा खो बैठा था। घटना के बाद बंदूकधारी फरार हो गया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

काबुल में शादी समारोह में धमाका, 40 की मौत, 100 से ज्यादा घायल