श्रीलंका में गहराया ईंधन संकट, पेट्रोल पंपों पर सेना तैनात, कतारों में 4 लोगों की मौत

Webdunia
मंगलवार, 22 मार्च 2022 (18:33 IST)
कोलंबो। श्रीलंका में ईंधन की कमी के चलते पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं और ईंधन के वितरण के प्रबंधन तथा निगरानी के लिए मंगलवार को पेट्रोल पंपों पर सेना को तैनात करना पड़ा। विदेशी विनिमय की कमी के कारण देश में भारी आर्थिक तथा ऊर्जा संकट पैदा हो गया है।
 
आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में अचानक से वृद्धि होने और ईंधन की कमी की वजह से हजारों लोगों को घंटों तक पेट्रोल पंपों पर खड़े रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। जनता को प्रतिदिन कई घंटों तक बिजली कटौती का भी सामना करना पड़ रहा है।
 
मंगलवार सुबह,निहत्थे सैनिकों को सरकारी कंपनी सेलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन द्वारा संचालित पंपों पर लोगों को नियंत्रित करते देखा गया। ऊर्जा मंत्री गामिनी लोकुगे ने कहा कि हमने पेट्रोल पंपों पर सैन्यकर्मियों को तैनात करने का निर्णय लिया है ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके क्योंकि लोग व्यापार करने के लिए कैन में ईंधन ले जा रहे हैं।
 
कतार में लगे 4 लोगों की मौत : उन्होंने कहा कि वे (सैनिक) यह सुनिश्चित करेंगे कि लोगों में ईंधन का उचित तरीके से वितरण किया जाए। ईंधन के लिए कतार में लगे लोगों में से अब तक 4 की मौत की खबर आई है। विदेशी विनिमय संकट की वजह से ईंधन, रसोई गैस और अन्य आवश्यक वस्तुओं का आयात रुक गया है।
 
श्रीलंका सरकार ने भारत से कर्ज की मदद मांगी थी जिसके बाद पिछले सप्ताह भारत ने आर्थिक संकट से उबरने के वास्ते एक अरब डॉलर का ऋण दिया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: केदारनाथ में इमरजैंसी लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर का पिछला हिस्सा टूटा

भारत पाकिस्तान सीजफायर पर बोले ट्रंप, बड़ी सफलता का श्रेय मुझे कभी नहीं मिलेगा

थरूर बोले, राष्ट्रीय हित में सेवा के लिए हमेशा उपलब्ध

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री विजय शाह को अभयदान मिलने की इनसाइड स्टोरी

NIA को बड़ी सफलता, मुंबई एयरपोर्ट से ISIS स्लीपर सेल के 2 सदस्य गिरफ्तार

अगला लेख