Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कपिल जैसे दिग्गज के रिकॉर्ड का किया पंत ने अंत, जड़ी टेस्ट की सबसे तेज 50

हमें फॉलो करें कपिल जैसे दिग्गज के रिकॉर्ड का किया पंत ने अंत, जड़ी टेस्ट की सबसे तेज 50
, सोमवार, 14 मार्च 2022 (14:01 IST)
बेंगलुरू:भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट भी टी-20 के अंदाज से खेलते हैं। कभी कभार टीम मैनेजमेंट और विशेषज्ञों ने उनके इस खेल की आलोचना भी की है। हालांकि जब पंत का यह My Way or the Highway वाला नियम काम करता है तो सबकी बोलती बंद हो जाती है।

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत श्रीलंका के खिलाफ दिन रात्रि के दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन रविवार को यहां महान क्रिकेटर कपिल देव के 40 साल के रिकॉर्ड को तोड़कर सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गये।

पंत ने सिर्फ 28 गेंद में भारत की ओर से सबसे तेज टेस्ट अर्धशतक का रिकॉर्ड बनाया जिसमें सात चौके और दो छक्के जड़े थे। उन्होंने भारत की दूसरी पारी के 42वें ओवर में प्रवीण जयविक्रम की गेंद पर एक्सट्रा कवर पर बाउंड्री लगाकर यह रिकॉर्ड बनाया।

भारत को पहला विश्व कप दिलाने वाले कप्तान कपिल देव ने 1982 में कराची टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ 30 गेंद में अर्धशतक जड़ा था।

बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘ऋषभ पंत ने भारत के टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने के कपिल देव के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। बधाई हो, ऋषभ। ’’
पंत ने साथ ही टेस्ट में किसी विकेटकीपर-बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का विश्व रिकॉर्ड भी बनाया। उन्होंने इस विश्व रिकॉर्ड में आस्ट्रेलिया के इयान स्मिथ और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (दोनों ने 34 गेंद में अर्धशतक जमाया था) को पीछे छोड़ा।पंत हालांकि बड़ी पारी नहीं खेल सके और जयविक्रम को उनकी ही अंतिम गेंद पर कैच देकर आउट हुए।
webdunia

शार्दुल ठाकुर भारत की ओर से सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं, उन्होंने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल टेस्ट में 31 में अर्धशतक बनाया था।पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 2008 में चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ 32 गेंद में 50 रन बनाये थे।
इसके अलावा ऋषभ पंत ने कुछ और रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए। अपने पहले 30 टेस्ट में पंत ने 44 छक्के लगा दिए हैं। इतने मैचों में उनसे ज्यादा छक्के अब सिर्फ पूर्व पाक ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी और उनके कप्तान रोहित शर्मा ने ही लगाए थे।

इसके अलावा पहली 50 टेस्ट पारियों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी ऋषभ पंत के पास है। उन्होंने इस मामले में अपने गुरु महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। जिन्होंने 31 छक्के लगाए थे।

यही नहीं साल 2021 से सिर्फ दो बल्लेबाजों ने 1000 से ज्यादा टेस्ट रन बनाए हैं पहले हैं इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और दूसरे ऋषभ पंत

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

IND vs SL: ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह ने रखी जीत की नींव, भारत क्लीन स्वीप से 9 विकेट दूर