जानिए कौन हैं अजय बंगा, बाइडन क्यों इन्हें सौंपना चाहते हैं वर्ल्ड बैंक की जिम्मेदारी

Webdunia
शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2023 (15:58 IST)
इंडियन-अमेरिकन अजय बंगा को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को वर्ल्ड बैंक के प्रमुख के रूप में नामित किया है। दरअसल, वर्ल्ड बैंक के प्रेसीडेंट डेविड मालपास ने कुछ हफ्तों पहले ही अपने पद से इस्तीफे की घोषणा की है। उनका 5 साल का कार्यकाल 2024 में खत्म होना था, परंतु वे इस साल 30 जून को ही अपने पद से हट जाएंगे। यदि अजय बंगा इस पद पर चुने जाते हैं तो वे भार‍तीय मूल के पहले वर्ल्ड बैंक के प्रेसीडेंट होंगे।
 
63 वर्षीय दिग्गज अजय बंगा भारतीय मूल के अमेरिकी कारोबारी हैं। वे जुलाई 2010 से दिसंबर 2020 तक भारत की दूसरी सबसे बड़ी पेमेंट कंपनी 'मास्टरकार्ड' के सीईओ भी रह चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के साथ पार्टनरशिप कर कंपनी का रेवेन्यू 3 गुना ज्यादा बढ़ाया था। 2008-09 के दौरान जब विश्व आर्थिक मं‍दी और वि‍त्तीय संकटों से गुजर रहा था, उन्हें कंपनी का चैयरमेन चुना गया था।
 
2015 में तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बंगा को प्रेसीडेंट की एडवाइजरी क‍‍मिटी फॉर ट्रेड पॉलिसी एंड नेगोशिएशन के सदस्यों में शामिल किया था। 
 
2020 में बंगा को इंटरनेशनल चेम्बर ऑफ कॉमर्स (ICC) के चेयरमैन के रूप में चुना गया था। वर्तमान में वे एक प्राइवेट इक्विटी फर्म 'जनरल एट्लांटिक' के वाइस चेयरमैन के पद पर कार्यरत हैं। वे नीदरलैंड्स स्थित इन्वेस्टमेंट होल्डिंग कंपनी Exor के भी चेयरमैन हैं। इतना ही नहीं, वे अमेरिका की वाइस प्रेसीडेंट कमला हैरिस के साथ पब्लिक-प्राइवेट 'पार्टनरशिप फॉर सेंट्रल अमेरिका' के चेयरमैन भी हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि उनके पास इस बड़े पद के लिए काफी अनुभव है। 
 
नेस्ले से की करियर की शुरुआत : अजय बंगा ने सन् 1981 में Nestle कंपनी से जुड़कर अपने बिजनेस करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कंपनी में बिताए 13 सालों में सेल्स, मार्केटिंग और जनरल मैनेजमेंट की पोस्ट्स पर काम किया। इसके बाद उन्होंने PespsiCo और‍ फिर Citibank में भी काम किया। 
 
पद्मश्री से सम्मानित हैं बंगा : बंगा का जन्म 10 नवंबर, सन् 1959 में खदकी, पुणे में हुआ था। उनके पिता हरभजन सिंह बंगा भार‍तीय सेना में ल्युटिनेंट जनरल के पद रह चुके हैं। उनके मा‍ता‍-पिता जालंधर, पंजाब से हैं। उनकी माता जसवंत बंगा हैं। बंगा के बड़े भाई मनविंदर सिंह, जो 'vindi' के नाम से भी जाने जाते हैं, हिंदुस्तान यूनिलिवर के चीफ एक्जीक्यूटिव और चेयरमैन के पद पर रह चुके हैं। अजय बंगा की 2 बेटियां हैं- अदिति और जोजो बंगा। 
 
बंगा ने अपनी स्कूली शिक्षा एडवर्ड स्कूल, शिमला और हैदराबाद पब्लिक स्कूल से की है। वे दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक हैं। इसके बाद उन्होंने (IIM) अहमदाबाद मैनेजमेंट में PGP किया है। उन्हें भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा भारत के चौथे सबसे श्रेष्ठ पद्मश्री अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

Delhi : 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

कांग्रेस की बैठक में शामिल हुए पप्पू यादव, बताया कौन है बिहार में मुख्यमंत्री का चेहरा

स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, SGPC की शिकायत पर FIR दर्ज

अचानक पुतिन पर क्यों भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस को सख्त चेतावनी, 50 दिन में युद्ध का हल करो

बिना रुकावट के कारोबार सिर्फ हमारे नहीं, पूरी दुनिया के हित में, चीनी विदेश मंत्री से बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

अगला लेख