shiv chalisa

प्रधानमंत्री मोदी और मर्केल की मुलाकात में भारत-जर्मनी रिश्तों को प्रगाढ़ बनाने पर चर्चा

Webdunia
शुक्रवार, 28 जून 2019 (21:29 IST)
ओसाका। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल के साथ बैठक की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-जर्मनी संबंधों को प्रगाढ़ बनाने और कृत्रिम मेधा एवं साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर जापान के इस शहर में बैठक की।
 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया कि अच्छी दोस्ती को और प्रगाढ़ बनाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओसाका में हो रहे जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर जर्मनी की चांसलर मर्केल से मुलाकात की। कृत्रिम मेधा, ई-परिवहन, साइबर सुरक्षा, रेलवे के आधुनिकीकरण एवं कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।
 
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा है कि चांसलर मर्केल ने चुनावों में हालिया जीत को लेकर मोदी को बधाई दी। पीएमओ ने ट्वीट किया- 'जर्मनी के साथ मित्रता को और प्रगाढ़ बनाते हुए।' चांसलर मर्केल और प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जर्मनी संबंधों में विविधता लाने और उसे और गहरा बनाने के उपायों पर चर्चा की।
 
जर्मनी 28 देशों के यूरोपीय संघ में भारत का सबसे बड़ा व्यापार साझीदार है। वित्त वर्ष 2016-17 में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 18.76 अरब डॉलर का था। इसमें भारत का निर्यात 7.18 अरब डॉलर तथा जर्मनी से आयात 11.58 अरब डॉलर का था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

सबसे बड़ी लाइब्रेरी के बाद गांधीनगर को नई सौगात: बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम

एयरपोर्ट जैसा आधुनिक बनेगा अहमदाबाद स्टेशन: 2,400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा 16 मंजिला स्टेशन, देखें ड्रोन तस्वीरें

युद्ध काल में होली के दिन महंगा हुआ सोना चांदी, जानिए क्या है आपके शहर में दाम?

अगला लेख