जी 7 समूह के देश रूस के खिलाफ एकजुट

Webdunia
सोमवार, 23 अप्रैल 2018 (12:22 IST)
टोरंटो। जी-7 देशों के विदेश मंत्रियों ने रूस के रवैए के खिलाफ एकजुट होने के साथ ही  बातचीत के लिए दरवाजा खुला रखने पर सहमति व्यक्त की है। अमेरिका के वरिष्ठ  अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी देते कहा कि विदेश मंत्रियों की बैठक में रूस, ईरान  और उत्तर कोरिया के मुद्दे पर चर्चा की गई तथा वेनेजुएला और म्यांमार में राजनीतिक  समस्याओं पर भी बातचीत हुई है।
 
अमेरिका के विदेश विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर  यहां पहले दिन की बैठक के समाप्त होने पर बताया कि रूस के व्यवहार पर जी-7 समूह  ने एकमत से इसका विरोध किया है। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि रूस के साथ वार्ता के  लिए जी-7 समूह के सदस्यों के दरवाजे खुले हैं जबकि हम रूस को उसकी गतिविधियों और  राष्ट्रों को अस्थिर करने के उसके प्रयासों के लिए उसे जिम्मेदार ठहराते हैं।
 
उन्होंने कहा कि हम उन्हें कह रहे हैं कि यदि तुम अपने आपको शक्तिशाली राष्ट्र मानते  हो तो हमारे साथ मिलकर काम करो। जर्मनी के विदेश मंत्री हैयको मास ने सीरिया संकट  का हल निकालने में रूस से मदद करने का आह्वान करते कहा कि हम जानते हैं कि  सीरिया संकट का समाधान रूस के बिना नहीं हो सकता है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कन्हैया कुमार की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, पुलिस में दर्ज हुई शिकायत, जानिए क्‍या है मामला

आंध्रप्रदेश में पटाखा बनाने वाली यूनिट में विस्फोट से 8 की मौत, 6 घायल

आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, पार्टी में वापस लेने की अपील, बोले- अब नहीं करूंगा कोई गलती

बंगाल में बांग्लादेश जैसे हालात, महिलाओं के साथ छेड़छाड़, घरों पर फेंके बम, पलायन को मजबूर 400 लोग

अमेरिका ने टैरिफ से दी राहत, चीन की तुलना में भारत को 20 फीसदी सस्ता पड़ेगा निर्यात

सभी देखें

नवीनतम

मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को किया माफ, एक और मौका देने का ऐलान, क्या बनाएंगी उत्तराधिकारी

Waqf : PM मोदी ने केरल के मुनंबम मुद्दे को सुलझाया, नेताओं ने किया था नजरअंदाज

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, उज्जैन, विदिशा सहित इन जिलों के कलेक्टर बदले

मुर्शिदाबाद हिंसा पर कांग्रेस ने की सर्वदलीय बैठक की मांग, BJP ने किया 400 हिन्दुओं के पलायन का दावा

AI से 32 करोड़ लोगों का भविष्य जुड़ा, वोट देने से बदलेगा शिक्षा का सिस्टम, स्टेट प्रेस क्लब के पत्रकारिता महोत्सव में बोले मनीष सिसोदिया

अगला लेख