LPG के दामों में करीब दोगुनी बढ़ोतरी, 2657 रुपए का 1 सिलेंडर, 1 किलो दूध अब महंगा होकर 1,195 रुपए

Webdunia
मंगलवार, 12 अक्टूबर 2021 (09:29 IST)
कोलंबो। भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका में महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़कर रख दी है। आवश्यक वस्तुओं के लिए मूल्य सीमा समाप्त करने की सरकार की हाल की घोषणा के बाद रसोई गैस की खुदरा कीमतों में सोमवार को करीब 90 प्रतिशत का उछाल आया। मानक घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (12.5 किलोग्राम) की कीमत पिछले शुक्रवार को 1,400 रुपए थी और अब यह 1,257 रुपए बढ़कर 2,657 रुपए हो गई है।

 
दूध के भी बढ़े दाम : 1 किलो दूध अब 250 रुपए महंगा होकर 1,195 रुपए हो गया है। इसी तरह अन्य आवश्यक वस्तुओं जैसे गेहूं का आटा, चीनी और यहां तक ​​कि सीमेंट की कीमतों में भी काफी वृद्धि हुई है। हालांकि रसोई गैस की कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि ने सबसे अधिक सार्वजनिक आक्रोश पैदा किया। कीमतों को वापस लेने की मांग के साथ सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की है।
 
उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण के प्रवक्ता ने कहा कि कैबिनेट ने दूध पाउडर, गेहूं का आटा, चीनी और तरलीकृत पेट्रोलियम गैस के लिए मूल्य नियंत्रण हटाने का फैसला किया। इसके पीछे यह यह उम्मीद थी कि इससे आपूर्ति बढ़ेगी। कीमतें 37 प्रतिशत तक बढ़ सकती हैं, लेकिन हमें उम्मीद है कि डीलर बेवजह मुनाफा नहीं कमाएंगे। श्रीलंका सरकार ने गुरुवार रात राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद दूध पाउडर, गैस, गेहूं का आटा और सीमेंट की मूल्य सीमा को खत्म करने का फैसला किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

अपराध की दुनिया का सबसे करीबी दोस्‍त शेरू कैसे बन गया चंदन मिश्रा का जानी दुश्‍मन, सरेआम हत्‍या से बिहार में बवाल

अजमेर शहर में जल प्रलय, सड़कों पर लोग बहते दिखे, शहर की गलियां नदी बन गई

'सामना' में बोले उद्धव ठाकरे, ठाकरे सिर्फ एक ब्रांड नहीं बल्कि महाराष्ट्र की पहचान

UP में पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़ा, 4 युवाओं के प्रमाण पत्र निकले फर्जी

वाराणसी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, 5 गिरफ्तार

अगला लेख