चिम्पैंजी से प्यार कर बैठी लड़की, माना जीवनसाथी, जू मैनेजमेंट बना 'विलेन'

Webdunia
सोमवार, 23 अगस्त 2021 (20:40 IST)
ब्रुसेल्स। बॉलीवुड की फिल्म का मशहूर गीत है- 'ना उम्र की सीमा हो, न जन्म का हो बंधन, जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन... '। अर्थात प्यार जाति, धर्म और उम्र से परे होता है। लेकिन, बेल्जियम में बड़ा ही विचित्र मामला सामने आया है, जहां एक लड़की चिड़ियाघर के चिम्पैंजी से प्यार कर बैठी। 
 
इस मामले के सामने आने के बाद लोग काफी हैरान हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एडी टिडरमैन नामक युवती को जिस चिम्पैंजी से इश्क हुआ है वह बेल्जियम के एंटवर्प जू में रहता है। लड़की हर हफ्ते अपने चिता नामक इस चिम्पैंजी से मिलने जाती है। यह चिम्पैंजी 38 साल है। 
 
लड़की मिलने तो जाती ही है। ग्लास के दोनों ओर से एक-दूसरे को फ्लाइंग किस भी देते हैं। चर्चा है कि यह लड़की चिम्पैंजी को अना जीवनसाथी मान चुकी है। दूसरी ओर, जू प्रबंधन ने लड़की पर प्रतिबंध लगाया दिया है। अब उसे जू में एंट्री नहीं मिल रही है। 
 
जू प्रबंधन का मानना है कि चिम्पैंजी का महिला से प्यार नुकसानदेह हो सकता है। जू प्रबंधन का कहना है कि महिला से प्यार करने की वजह से दूसरे चिम्पैंजी उससे दूरी बनाने लगे हैं। जब महिला नहीं होती है तो वह अकेला और उदास बैठा रहता है। 
 
दूसरी ओर, लड़की का कहना है कि यह मेरे साथ अन्याय है। जब दूसरे विजिटर्स को चिम्पैंजी के साथ वक्त बिताने की अनुमति है तो मुझे क्यों रोका जा रहा है? उसने कहा कि मैं उसे किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा रही हूं। मैं तो उससे बेहद प्यार करती हूं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

प्रियंका गांधी का PM मोदी पर पलटवार- मेरी मां का मंगलसूत्र देश के लिए कुर्बान

Ballistic Missile : बिना GPS पाक-चीन में मचा सकती है तबाही, भारत ने एक और बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफल प्रक्षेपण

मेरठ में गरजीं मायावती, बोलीं मुस्लिमों का हिन्दुत्व की आड़ में हो रहा है शोषण

BJP से निष्कासन के बाद पार्टी और येदियुरप्पा को लेकर क्या बोले पूर्व उपमुख्यमंत्री ईश्वरप्पा?

गिरिराज फिर बोले, पाकिस्तान समर्थक देशद्रोहियों से नहीं मांगूंगा वोट

DRDO ने विकसित की देश की सबसे हल्की बुलेटप्रूफ जैकेट, जानें क्या है इसकी विशेषता

Petrol Diesel Price : क्रूड ऑइल की कीमतों में उथल पुथल जारी, जानें पेट्रोल डीजल के ताजा भाव

Weather Updates: पूर्वी राज्यों से दक्षिण भारत तक Heat Wave जारी, IMD ने जारी किया अलर्ट

यूपी के कन्नौज से चुनाव लड़ सकते हैं अखिलेश यादव, कटेगा लालू के दामाद का टिकट

जोधपुर में मोदी के मंत्री शेखावत को कड़ी चुनौती पेश कर रहे हैं करण सिंह उचियारड़ा

अगला लेख