एंजेल मोबाइल के साथ, हाथ भी करती हैं चार्ज

Webdunia
शनिवार, 24 मार्च 2018 (15:26 IST)
लंदन। 28 वर्षीय अभिनेत्री और बायोनिक एक्टिविस्ट एंजेल जियाफ्रिया का जन्म से ही बायां हाथ नहीं था इसलिए उनके माता-पिता ने चार महीने की उम्र के बाद ही एक इलेक्ट्रिक हाथ लगवा दिया था। यह हाथ ऐसा था कि तभी अच्छी तरह से काम करता था जबकि वह भलीभांति चार्ज हो जाता था। इस कारण से उन्हें सवेरे बिस्तर से उठने पर मोबाइल चार्ज करने की बजाय बायोनिक हाथ चार्ज करना पड़ता है। जब यह एक बार चार्ज हो जाता है, तो दिनभर की छुट्‍टी हो जाती है। 
 
एंजेल जैसे-जैसे बड़ी होती चली गई, वैसे-वैसे उसके इलेक्ट्रिक हाथ को भी अपग्रेड किए जाने की जरूरत पड़ती रही है।  
 
फिलहाल वह एक मोटोराइज्ड इलेक्ट्रिक हाथ का इस्तेमाल कर रही है। एंजेल जब सुबह उठती है तो सबसे पहले वह अपना हाथ चार्ज करती हैं क्योंकि जब तक यह चार्ज नहीं होगा, तब तक वह काम नहीं कर पाती हैं। उसके माता-पिता का कहना है कि जब भी एंजेल इलेक्ट्रिक बोर्ड की तरफ देखती थी, तो हम समझ जाते थे कि वह अपना हाथ चार्ज करना चाहती है। 
 
हाथ चार्ज होने में लगभग एक घंटे का समय लेता है और एक दिन काम करता है। एंजेल के माता-पिता बताते हैं कि कुछ समय पहले वे अमेरिका में ऑस्ट‍िन, टेक्सास में एक प्रोग्राम में शामिल हुए थे। वहां अचानक उसके हाथ की चार्जिंग खत्म हो गई और वह तुरंत उसे चार्ज करने के लिए दौड़ी। लेकिन जहां सॉकेट था, वहां पहले से ही किसी का फोन चार्ज हो रहा था, जिसके बाद एंजेल को काफी परेशानी हुई थी। अचानक उसे दीवार की पिछली तरफ लगा एक सॉकेट नजर आया। वह वहां दौड़कर गई और अपने हाथ को चार्ज किया। 
 
जब भी एंजेल के हाथ की बैटरी कम होने लगती है तो उसके हाथ में लगी बीप की आवाज बज उठती है। उनके माता-पिता का कहना है कि एंजेल के लिए मोबाइल चार्ज करना उतना जरूरी नहीं था, जितना उसका हाथ चार्ज करना था। इसे लेकर वह कई बार परेशान भी हो जाती हैं। यह बात अलग है कि कई बार युवा उसके हाथ को भी कोई नया फैशनेबल इलेक्ट्रिक गैजेट्‍स समझ लेते हैं। विदित हो कि उन्होंने द अकाउंटेंट, द हंगरगेम्स : मॉकिंगजे पार्ट 1 जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख