भगवान से ज्यादा एलियन में विश्वास

Webdunia
शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2014 (11:03 IST)
ब्रिटेनवासियों के बारे में एक तथ्य उजागर हुआ है कि ज्यादातर भगवान की बजाय ‍एलियन में ज्यादा विश्वास करते हैं। कहने का अर्थ है कि ज्यादातर लोगों को इस बात पर ईश्वर की तुलना में ज्यादा विश्वास है‍‍ कि दूसरी दुनिया या ग्रह के लोग होते हैं। इस बात की जानकारी एक अध्ययन से सामने आई।
 
करीब 1500 वयस्क लोगों और 500 बच्चों पर अध्ययन किया गया। बच्चों की उम्र 8 वर्ष से 12 वर्ष के बीच थी। आधे से अधिक वयस्कों ने इस बात पर यकीन किया कि दूसरी दुनिया के वासी होते हैं, लेकिन केवल एक चौथाई ने माना कि ईश्वर भी होता है। इस अध्ययन से यह बात भी उजागर हुई कि वयस्कों ने माना कि भूत होते हैं, जबकि उनका ईश्वर में विश्वास नहीं था। 
 
बच्चों के पोल से यह बात उजागर हुई और करीब दो ‍तिहाई बच्चों ने माना कि एलियन और भूत-प्रेत होते हैं। आधे बच्चे मानते थे कि यूएफओ होती हैं। आश्चर्य की बात है कि एक चौथाई बच्चों ने माना कि एलियन आदमियों के भेष में होते हैं और प्रत्येक बीस में से एक बच्चे का कहना था कि वह एलियन को जानता है। हैलोवीन से पहले यह शोध रिप्ली के बिलीव इट ऑन नॉट ने किया था। 
 
इसकी जनरल मैनेजर नताशा क्रम्प का कहना है कि सर्वे से यह बात सामने आई कि एलियन, यूएफओ और भूत-प्रेतों को लेकर बच्चों में स्वाभाविक उत्सुकता होती है। उनका कहना है कि रिप्ली में हमारा उद्देश्य है कि बच्चों और वयस्कों का समान रूप से दिमागों का विस्तार किया जाए और उन्हें विश्वास दिलाया जाए कि कुछ भी संभव हो सकता है। 
 
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?