Publish Date: Sat, 12 Sep 2020 (13:22 IST)
Updated Date: Sat, 12 Sep 2020 (13:25 IST)
मॉस्को। अफ्रीकी देश कांगो के किवु प्रांत में सोने (Gold) की खदान में चट्टान खिसकने से बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो गई है। हालांकि उनकी संख्या की पुष्टि नहीं की गई है।
स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है। एक मीडिया आउटलेट के अनुसार यह घटना शुक्रवार को कामितुगा शहर में हुई।
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के बाद चट्टान खिसकने ने खदान के तीन रास्ते बंद हो गए थे। बचाए गए लोगों में से एक ने बताया कि ढही हुई खदान में 50 से अधिक लोग थे। खोज और बचाव कार्य जारी है। (वार्ता)