दुनिया का सबसे दुर्लभ रक्त सिर्फ 43 लोगों में

Webdunia
शनिवार, 28 अक्टूबर 2017 (17:56 IST)
जिनेवा। आपने अभी तक तमाम ब्लड ग्रुप्स के बारे में सुना होगा लेकिन उनमें भी सिर्फ A,B, AB और O ब्लड ग्रुप हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इनके अलावा एक और ब्लड ग्रुप है जो दुनिया में सिर्फ 43 लोगों के पास है। इस ब्लड ग्रुप का नाम 'Rh-null' है। जिसे रिसस नेगेटिव भी कहते हैं।
 
सबसे दुर्लभ रक्त होने के कारण इसे 'गोल्डन ब्लड' के नाम से भी जाना जाता है। जानिए इसमें सबसे अलग क्या है। एक इंसान की बॉडी में एंटीजन के काउंट से उसके ब्लड ग्रुप के बारे में पता चलता है। अगर किसी की बॉडी में ये एंटीजन कम होते हैं तो उसका ब्लड ग्रुप रेयर माना जाता है। 52 सालों में सिर्फ 43 लोगों के पास ही यह ब्लड ग्रुप मिला है।
 
एंटीजन बॉडी में एंटीबॉडी बनाते हैं जो शरीर को वायरस और बैक्टीरिया से बचाते हैं। जिन लोगों के पास रिसस नेगेटिव ब्लड ग्रुप होता है, वे लोगों को अपना ब्लड देकर उनकी जान बचा सकते हैं। बता दें पिछले 52 सालों में सिर्फ 43 लोगों के पास ही ये ब्लड ग्रुप मिला था। रिसस नेगेटिव ब्लड ग्रुप वाले, दुनिया में किसी भी ब्लड ग्रुप वाले को अपना ब्लड दे सकते हैं।
 
लेकिन इस रक्त को एक स्थान से दूसरे स्थान पर समय पर पहुंचाना बहुत दुष्कर होता है क्योंकि हो सकता है कि जिस किसी व्यक्ति ने रक्त दान किया हो, वह स्विट्‍जरलैंड में हो और जिसे रक्त की जरूरत हो वह फ्रांस में, ऐसे एक अत्यधिक संगठित वैश्विक नेटवर्क से ही लोगों की जान बच सकती है। विदित हो कि रिसस नेगेटिव ब्लड ग्रुप वाले लोगों की लाइफ, नॉर्मल लोगों जैसी ही होती है लेकिन उन्हें अपना ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है क्योंकि जरूरत होने पर इस ब्लड ग्रुप के डोनर मिलने में बहुत परेशानी आती है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

Air India Plane Crash : अहमदाबाद विमान हादसे का खुलेगा राज, AAIB जल्‍द जारी करेगा जांच रिपोर्ट

Maharashtra : मासिक धर्म की जांच के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाए गए, 8 पर मामला दर्ज

धर्मांतरण रैकेट की जड़ें तलाशेगी ATS, छांगुर बाबा और नीतू एक हफ्ते के पुलिस रिमांड पर

वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, यात्रियों में मची अफरातफरी, आरोपी गिरफ्तार

तहव्वुर राणा के खिलाफ NIA ने ठोका पहला चार्ज, 13 अगस्त तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

अगला लेख