suvichar

पसीने की बजाय खून नि‍कलता है

Webdunia
शनिवार, 28 अक्टूबर 2017 (17:47 IST)
रोम। इटली में एक ऐसा आश्चर्यजनक मामला सामना आया है कि एक युवत‍ी के शरीर से पसीने की बजाय खून निकलता है, लेकिन डॉक्टर यह बताने में असफल रहे हैं कि ऐसा क्यों होता है और क्यों महिला के शरीर से पसीने के स्थान पर खून निकलता है। यह क्या और कैसी बीमारी है, इसके बारे में भी डॉक्टर कुछ अधिक बताने की स्थिति में नहीं हैं?  
z
 
जब इटली की इस 21 साल की पीड़ि‍ता ने अपने घरवालों और दोस्‍तों को पसीने की जगह खून निकलने वाली बात कही तो सब हैरान हो गए। पहले तो लोगों को यकीन नहीं हुआ और उसका मजाक बना। हालांकि जब महिला ने उनके सामने थोड़ी सी मेहनत वाला काम कि‍या तो उसके चेहरे और माथे से पसीने की जगह खून नि‍कलने लगा। यह देखकर लोग परेशान हो गए और तुरंत ही उसे लेकर डॉक्‍टर के पास गए। 
 
डॉक्टर भी ऐसी बीमारी को देख, सुनकर विश्वास नहीं कर पा रहे थे लेकिन जब बाद में प्रमाण देखकर उन्हें यकीन हुआ। तब इस अनोखे मामले को जानने के बाद बड़े-बड़े डॉक्टर हैरान होने के साथ ही उसकी जांच के लिए भी आगे आए।
 
ऐसी हालत में इस मामले में कैनेडियन मेडिकल असोसिएशन जर्नल रिपोर्ट्स के डॉक्टर्स का कहना है कि लड़की के अंदर एक अनोखी बीमारी पता चली है। ब्लड स्वेटिंग बीमारी की वजह से उस लड़की की त्वचा से पसीने में खून नि‍कलता है। वहीं फ्लोरेंस यूनिवर्सिटी के दो डॉक्टर्स की नि‍गरानी में इस लड़की का इलाज चल रहा है। डॉक्‍टर इस लड़की की बीमारी को कंट्रोल करने के लि‍ए काफी कोशि‍श कर रहे हैं लेकि‍न अभी तक सफलता नहीं मि‍ली है। 
 
डॉक्‍टरों का यह भी कहना है कि इस बीमारी से लड़की समेत उसके परिजनों का परेशान होना लाजि‍मी है। वहीं कुछ लोग लड़की के शरीर से इस तरह से खून नि‍कलने वाली बात को ईश्वर का चमत्कार से जोड़कर देख रहे हैं। उनका मानना है कि सामान्‍यत: ऐसा होना असंभव है और अगर ऐसा हो रहा है तो यह ईश्वर की ही इच्छा है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में उबाल, US कांसुलेट पर हमला; PoK में प्रदर्शन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

मिडिल ईस्ट में महायुद्ध, भारत में तेल, सोने-चांदी और शेयर बाजार पर पड़ेगा असर

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, ट्रंप- ने कहा इतिहास के सबसे क्रूर व्यक्ति की मौत

सभी देखें

नवीनतम

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

मध्यप्रदेश में होली का 'डबल' जश्न, 3 और 4 मार्च को रहेगा अवकाश, सरकार ने जारी किया आदेश

अमेरिका-इसराइल हमले के बीच आज होगी CCS की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे अध्‍यक्षता, इन मुद्दों पर हो सकती चर्चा

पुंछ में फिर मंडराया पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ा

काशी विश्वनाथ के कपाट सूतक काल में रहेंगे बंद, श्रद्धालु नहीं आएं इस दौरान पूजा के लिए