Hanuman Chalisa

यौन उत्पीड़न की शिकायतों के बाद गूगल और फेसबुक ने किए नियमों में अहम बदलाव

Webdunia
शनिवार, 10 नवंबर 2018 (12:30 IST)
सैन फ्रांसिस्को। दुनिया की अग्रणी सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने शनिवार को कहा कि यौन उत्पीड़न के मामलों में अब उसके कर्मियों को मध्यस्थता के जरिए मामला सुलझाने की जरूरत नहीं होगी। फेसबुक से पहले दिग्गज कंपनी गूगल भी यह ऐलान कर चुकी है।
 
फेसबुक की ओर से कार्यस्थल से जुड़े नियमों में किए गए इस बदलाव से अब कंपनी के कर्मी यौन उत्पीड़न के मामलों की शिकायत सीधा अदालत में कर सकते हैं।
 
फेसबुक के कॉरपोरेट मीडिया संबंध निदेशक एंथनी हैरिसन ने एएफपी को बताया कि आज हम अपनी नई कार्यस्थल संबंध नीति प्रकाशित कर रहे हैं और मध्यस्थता से जुड़े समझौतों में संशोधन कर रहे हैं ताकि यौन उत्पीड़न के मामलों में मध्यस्थता कर्मियों के लिए अनिवार्य शर्त न होकर महज एक विकल्प रहे।
 
उन्होंने कहा कि हम यौन उत्पीड़न के मामलों को बहुत गंभीरता से लेते हैं और फेसबुक में इसके लिए कोई जगह नहीं है। फेसबुक ने कंपनी के एक कर्मी के किसी दूसरे कर्मी से प्रेम संबंधों को लेकर भी नीति में बदलाव किया है। अब निदेशक स्तर या इससे वरिष्ठ स्तर के अधिकारियों को मानव संसाधन विभाग को बताना पड़ेगा कि वे कंपनी के किसी अन्य कर्मी से इश्क लड़ा रहे हैं।
 
दिग्गज कंपनी गूगल ने भी कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायतों से जुड़े नियमों में बृहस्पतिवार को कुछ बदलाव किए थे। गूगल के सीईओ सुंदर पिचई ने कहा कि कंपनी में यौन उत्पीड़न के मामलों में मध्यस्थता अनिवार्य शर्त नहीं बल्कि एक विकल्प होगी। गूगल के कर्मियों द्वारा दुनिया के अलग-अलग देशों में किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद यह कदम उठाया गया।

सम्बंधित जानकारी

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल निर्यात पर लगा 3 रुपए विंडफॉल टैक्स, डीजल और ATF ड्यूटी में भारी कटौती

Top News 16 May: पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स लगा, NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नीदरलैंड्स दौरे पर पीएम मोदी

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

अगला लेख