‘डूडल 4 गूगल’ के लिए होगी वोटिंग

Webdunia
शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2014 (14:46 IST)
नई दिल्ली। कक्षा एक से 10वीं तक के छात्रों के लिए गूगल द्वारा आयोजित की जाने वाली ‘डूडल 4 गूगल’ प्रतियोगिता के लिए जन मतदान के शुरू होने में अब बस तीन दिन बचे हैं।
 

गूगल ने वर्ष 2014 की ‘डूडल 4 गूगल’ प्रतियोगिता के लिए 12 अक्टूबर तक प्रविष्टियां आमंत्रित की थीं। अब इसके लिए पब्लिक वोटिंग 27 अक्टूबर से शुरू होनी है जो 10 नवंबर तक चलेगी।
 
इस प्रतियोगिता में कक्षा एक से तीन, कक्षा चार से छह और कक्षा सात से दस के छात्रों के तीन समूहों में 12-12 प्रविष्टियां चुनी जाएंगी। कुल 36 प्रविष्टियों में से प्रत्येक समूह से 4-4 फाइनलिस्ट चुने जाएंगे और कुल 12 अंतिम फाइनलिस्टों को गूगल अपने पेज पर डूडल के रूप में डालेगा। इसके बाद आमलोग हर एक कक्षा समूह के लिए एक वोट डाल सकेंगे।
 
हर समूह में विजेता चुने जाने के साथ ही एक राष्ट्रीय विजेता भी चुना जाएगा, जिसके डूडल को बाल दिवस 14 नवंबर के दिन गूगल अपने होमपेज पर लगाएगा। इस साल के लिए इस प्रतियोगिता की थीम ‘ए प्लेस इन इंडिया आई विश टू विजिट’ थी। 
 
पिछले साल इस प्रतियोगिता के लिए भारतीय महिलाओं को थीम बनाया गया था, जिसकी राष्ट्रीय विजेता पुणे की गायत्री केथारमन थीं। इस विषय में अधिक जानकारी के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट गूगल डॉट इन स्लैश डूडल4गूगल को देखें। (भाषा)
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?