Hanuman Chalisa

गजब की क्रिएटिविटी, नेताओं के पोस्टरों को जूते मारने का देशी जुगाड़, हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे (वीडियो)

Webdunia
गुरुवार, 18 अगस्त 2022 (14:18 IST)
नई दिल्ली। भारत में विभिन्न प्रदर्शनों के दौरान आपने नेताओं के पोस्टरों को जूते की माला पहनाने या फिर जूते-चप्पल मारते देखा ही होगा। विरोध प्रदर्शनों के दौरान यह आम बात भी है। लेकिन, इस मामले में पाकिस्तान भारत से कई कदम आगे है। वहां नेताओं के पोस्टरों पर जूते मारने के लिए गजब की देशी जुगाड़ तैयार की गई है। 
 
दरअसल, पाकिस्तान में सत्तारूढ़ दलों के नेताओं का विरोध करने के लिए अनूठी जुगाड़ तैयार की गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक लकड़ी के सहारे एक पोस्टर लगा हुआ है। नीचे लकड़ी की सहायता से जूते-चप्पल इस तरह बांधे गए हैं कि लकड़ी को खींचने पर जूते-चप्पल सीधे नेताओं के पोस्टरों के चेहरे पर लगते हैं। 
 
वीडियो में लोग रस्सी खींचते हुए भी नजर आ रहे हैं। लोग इसके खूब मजे भी ले रहे हैं। पोस्टर जो फोटो दिखाई दे रहे हैं, उनमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, मौलाना फजलुर रहमान और आसिफ अली जरदारी दिखाई दे रहे हैं। 
<

Pak technologically advanced in abusing leaders:))) RT pic.twitter.com/ayu0qE9UC4

— RVAIDYA2000 (@rvaidya2000) August 18, 2022 >
ये वीडियो आरवैद्य2000 ट्‍विटर हैंडल से शेयर किया है। वीडियो के साथ कमेंट भी किया है- नेताओं को गाली देने के मामले में पाकिस्तान तकनीकी रूप से काफी आगे हैं। दूसरे लोगों ने भी इस वीडियो पर मजेदार टिप्पणियां की हैं। एक ट्‍विटर हैंडल से लिखा गया- तहरीक ए इंसाफ की भड़ास। तहरीक ए इंसाफ पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी है। 
 
एक अन्य ने लिखा- भले ही मामला किसी और देश का है, लेकिन ये जुगाड़ भारत का ही होगा। एक अन्य ट्‍विटर हैंडल से लिखा गया कि इससे पहले की अमेरिका और चीन इस आइडिया को जुरा लें, उन्हें इसका पेटेंट करा लेना चाहिए। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

क्या अमेरिका के पास है ईरान का यूरेनियम हटाने का कोई प्लान?

अमित शाह का दो दिवसीय गुजरात दौरा आज से: गांधीनगर-अहमदाबाद को मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स, IT पार्क का करेंगे उद्घाटन

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल निर्यात पर लगा 3 रुपए विंडफॉल टैक्स, डीजल और ATF ड्यूटी में भारी कटौती

Top News 16 May: पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स लगा, NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नीदरलैंड्स दौरे पर पीएम मोदी

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

अगला लेख