इस देश का सरकारी चैनल क्यों सिखा रहा गाड़ियों से पेट्रोल-डीजल चुराना?

Webdunia
सोमवार, 27 जून 2022 (17:01 IST)
Photo - Twitter
एथेंस, ग्रीस। रूस-यूक्रेन के बीच पिछले 4 महीनों से जारी युद्ध ने दुनिया के सामने कई बड़ी समस्याएं पैदा कर दी हैं। कई देशों  में लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। अधिकतर देशों में इस वक्त सबसे बड़ी समस्या पेट्रोल-डीजल की किल्लत और बढ़ते दाम  हैं। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों की समस्या से ग्रीस भी जूझ रहा है। यहां आम लोगों को ईंधन मुश्किल से मिल पा रहा है।  दूसरी ओर पेट्रोल-डीजल के रेट भी बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच ग्रीस के एक सरकारी चैनल पर कार से ईंधन चोरी करने के  तरीके बताए जा रहे हैं, जिसकी चर्चाएं दुनियाभर में हो रही हैं।    
 
कहा जा रहा है कि ग्रीस सरकार से संबद्ध चैनल ERT टीवी पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम सिंडेसिस में कुछ दिनों पहले  दर्शकों को वाहनों से पेट्रोल-डीजल चुराने का तरीका सिखाया गया। कार्यक्रम को प्रस्तुत करने वाले एंकर ने बताया कि किस  तरह बिना ट्यूब के सिर्फ एक नली की मदद से कारों में से पेट्रोल-डीजल चुराया जा सकता है। बाद में एंकर द्वारा कार्यक्रम में  एक मैकेनिक को भी बुलाया गया, जिसने लोगों को किसी भी कार से आसानी से पेट्रोल और डीजल चुराने के आसान तरीके  बताए। 
 
इस कार्यक्रम के छोटे-छोटे वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहे हैं। ट्विटर पर लोगों ने इस कार्यक्रम की  जमकर आलोचना की। यूजर्स ने सरकार पर चोरी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। 
 
उल्लेखनीय है कि ज्यादातर पश्चिमी देशों को रूस से ही सबसे ज्यादा ईंधन मिलता था। लेकिन रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने रूस पर कई प्रतिबंध लगाए हुए हैं, जिसकी जवाबी कार्रवाई के तहत रूस ने भी इन सभी देशों को तेल सप्लाई करना बंद कर दिया। ग्रीस का नाम भी इन देशों की सूची में शुमार है, जिसकी वजह से यहां पेट्रोल-डीजल के दामों में अभूतपूर्व वृद्धि आई है। ग्रीस की राजधानी एथेंस में पेट्रोल-डीजल की कीमत औसतन 2.30 यूरो या 190 रुपए लीटर है, जबकि रोड्स शहर में ईंधन की कीमत 210 रुपए लीटर से भी ज्यादा हो गई है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Israel-Iran Conflict : इजराइल-ईरान में क्यों है तनाव, भयंकर युद्ध हुआ तो भारत पर क्या होगा असर

एयर इंडिया विमान हादसे का क्या कनेक्शन है जगन्नाथ मंदिर और अच्युतानंद महाराज की गादी से

विमान हादसे में तुर्की का तो हाथ नहीं? बाबा रामदेव के बयान से सनसनी

इंसानी गलती या टेक्नीकल फॉल्ट, AI-171 के ब्लैक बॉक्स से सामने आएगा सच, जानिए कैसे खोलते हैं हादसे का राज

डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान के पास बातचीत का दूसरा मौका, परमाणु समझौता कर तबाही को बचा लो

सभी देखें

नवीनतम

UP में आकाशीय बिजली का कहर, एक ही परिवार के 4 लोगों समेत 7 की मौत

PM मोदी 3 देशों की यात्रा के पहले चरण में साइप्रस पहुंचे

Weather Update : कर्नाटक में भारी बारिश से बिगड़े हालात, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी अलर्ट

Pune Bridge Collapses : कैसे ढह गया पुणे की इंद्रायणी नदी बना पुल, किसकी थी लापरवाही, कौन है लोगों की मौत जिम्मेदार

MP के शिवपुरी में 80 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा पुल गिरा, 6 मजदूर घायल

अगला लेख