जीएसटी से भारतीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा प्रोत्साहन : चीनी मीडिया

Webdunia
शुक्रवार, 5 अगस्त 2016 (16:49 IST)
बीजिंग। वस्तु एवं सेवाकर विधेयक (जीएसटी बिल) को संसद में मंजूरी मिलने को चीनी मीडिया ने सराहा है और कहा है कि इससे बहुराष्ट्रीय और चीनी कंपनियों को निवेश के लिए आकर्षित करने में भारत का आकर्षण बढ़ेगा। चीन के सरकारी मीडिया ने कहा है कि इससे दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था के तौर पर भारतीय अर्थव्यवस्था को और प्रोत्साहन मिलेगा। 
सरकारी समाचार-पत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ने एक लेख में कहा है कि भारत में इस कर सुधार की लंबे समय से प्रतीक्षा की जा रही थी। इसके पारित होने से और अमल में आने के बाद चीनी कंपनियों सहित बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए बेहतर निवेश स्थल के तौर पर भारत का आकर्षण बढ़ेगा।
 
मौजूदा कर ढांचे में संघ, राज्य और अंतर राज्यीय शुल्कों के तौर पर कंपनियों का कर बोझ अधिक रहता है। इससे उन्हें दुनिया की इस तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में कारोबार के विस्तार से पीछे हटना पड़ता था। बहरहाल अब जीएसटी पारित होने से स्थिति में बदलाव आएगा।
 
समाचार पत्र ने कहा है कि चीन इस कर सुधार को जिसका लक्ष्य भारत को निवेश के लिए एक बेहतर स्थान बनाना है, बजाय अपने लिए खतरा मानने के एक अवसर के तौर मानता है। चीन को यह देखकर खुशी होगी कि यह सुधार आगे बढ़े और चीन इसे वास्तविकता बनाने के लिए मिलकर काम करने का इच्छुक है।
 
पत्र ने कहा है कि चीनी कंपनियां इस कदम का स्वागत करती हैं। कई तरह के प्रतिबंधों के साथ भारत की जटिल और थकाउ कर प्रणाली, उसकी कर वसूली से जुड़ी नौकरशाही भारत में कारोबार करने के मामले में चीनी कंपनियों के लिए रकावट रही है। (भाषा)
Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

Live : 12 बजे भाजपा मुख्‍यालय जाएंगे केजरीवाल, भाजपा को दी चुनौती

जम्मू-कश्मीर में 2 जगह आतंकी हमला, शोपियां में पूर्व सरपंच की हत्या

स्वाति मालीवाल का आरोप, सिर्फ 50 सेकंड का वीडियो रिलीज किया, CCTV फुटेज भी गायब

Lok Sabha Elections 2024 : रायबरेली में भाजपा ही करेगी राहुल गांधी की जीत आसान

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

अगला लेख