Hanuman Chalisa

ग्वाटेमाला में भूकंप का झटका, 5 की मौत

Webdunia
गुरुवार, 15 जून 2017 (10:15 IST)
ग्वाटेमाला सिटी। ग्वाटेमाला और दक्षिणी मैक्सिको में 6.9 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया जिससे 5 लोगों की मौत हो गई। इसके कारण बिजली चली गई और कई मकान ढहकर ध्वस्त हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्मोलॉजी ने कहा कि भूकंप का केंद्र सैन मार्कोस में ग्वाटेमाला सिटी से करीब 156 किलोमीटर (97 मील) में था। ग्वाटेमाला के नेशनल को-आर्डिनेटर फॉर डिजास्टर रिडक्शने के मुताबिक राजधानी समेत पूरे देश में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके साथ ही पड़ोसी मैक्सिको में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

शुरुआत में 2 लोगों की मौत की खबर थी लेकिन भूकंप के दौरान 3 और लोगों की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्मोलॉजी के प्रवक्ता जूलियो सांचेज ने कहा कि इस भूकंप के कुछ ही मिनटों के बाद मेक्सिको के सीमावर्ती क्षेत्र में भूकंप बाद के झटके महसूस किए गए जिनकी तीव्रता 5.6 थी।

मैक्सिको के चियापास में 11 लोग घायल हो गए जिनका इलाज किया जा रहा है। ग्वाटेमाला भूकंप के लिहाज से जोखिमभरा क्षेत्र है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

CBSE OSM Controversy क्या है और कौन हैं सार्थक सिद्धांत, जिन्होंने पूरी प्रणाली को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

हवा में उड़ता 'हनुमान भक्त': 10,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए पढ़ी चालीसा, रोंगटे खड़े कर देगा Video

जवानी का वो गुनाह और बुढ़ापे में जेल की सलाखें: वैशाली के 84 वर्षीय बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर क्यों दे रही बड़ी सीख?

सभी देखें

नवीनतम

दो कौड़ी वाले बयान पर घिरीं अंजना ओम कश्‍यप, यूट्यूबर टीचर्स ने खोला एंकर के खिलाफ मोर्चा, सोशल मीडिया में बवाल

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ, सिद्धारमैया युग का हुआ अंत

गुजरात के प्राथमिक स्कूलों में 1808 मुख्य शिक्षकों की तत्काल होगी भर्ती

गुजरात में 'ऑपरेशन डेल्टा हंट', 170 से ज्यादा बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार

ममता बनर्जी की TMC में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ 60 विधायक, चुने गए विपक्ष के नेता, स्पीकर ने बागी गुट को दी मंजूरी

अगला लेख