न्यूयॉर्क। बलात्कार के आरोप में 20 साल की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम को यूनाइटेड नेशन वर्ल्ड टॉयलेट डे पर होने वाले कार्यक्रम को अपना समर्थन करने के लिए न्योता दिया है।
एक वेबसाइट की जानकारी के मुताबिक राम रहीम के साथ उसकी करीबी और 'मुंहबोली बेटी' हनीप्रीत को भी आयोजन में बुलाया गया है जबकि हनीप्रीत को भी देशद्रोह और दूसरे कुछ मामलों में मंगलवार को ही गिरफ्तार किया गया था।
पेयजल और सफाई अभियान चलाने वाली संयुक्त राष्ट्र की एक संस्था ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा है कि डियर, हनीप्रीत और गुरमीत राम रहीम, आप वर्ल्ड टॉयलेट डे को सपोर्ट करें और अपनी बात रखें। भारत की मौजूदा दो सर्वाधिक विवादास्पद लोगों को संरा द्वारा इस तरह न्योता देने के फैसले को लेकर सभी हैरत में हैं।
आश्चर्य की बात है कि यह पहला मौका नहीं है जब संरा संस्था ने इन विवादित लोगों के बारे में बात की है। इससे पहले मंगलवार को भी एक ट्वीट कर गुरमीत राम रहीम से वर्ल्ड टॉयलेट डे पर सपोर्ट मांगा गया था। भारत में इस बात को लेकर आश्चर्य है। क्या यूएन को राम रहीम और हनीप्रीत की मौजूदा स्थिति की जानकारी वाकिफ नहीं है। क्या उसने न्योता देने के पहले इन दोनों के खिलाफ दर्ज मामलों पर गौर नहीं किया।
विदित हो कि यूनाइटेड नेशन जनरल एसेंबली ने 2013 में 19 नवंबर को ऑफिशियली वर्ल्ड टॉयलेट डे घोषित कर रखा है, लेकिन लगता है कि अपने मेहमानों की हैसियत के बारे में ही संस्था को जानकारी नहीं है या फिर हरियाणा पुलिस और संरा जनरल एसेंबली में ज्यादा अंतर नहीं है।
डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल
पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच
Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान
क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता
Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके