Hanuman Chalisa

सावधान! हैकर्स चुरा सकते हैं आपके 'मस्तिष्‍क' से पिन और पासवर्ड

Webdunia
शुक्रवार, 30 जून 2017 (19:55 IST)
वॉशिंगटन। हैडसेट लगाकर रोबोट वाले खिलौने और वीडियो गेम खेलने वाले सावधान हो जाएं। हैकर्स इन लोगों के दिमाग में चल रहे विचारों की निगरानी करके उनके पिन और पासवर्ड का पता लगा सकते हैं।इलेक्ट्रॉसिफैलोग्राफ (ईईजी) हैडसेट्स से यूजर्स अपने दिमाग से रोबोटिक खिलौनों और वीडियो गेम को नियंत्रित करते हैं।
 
वैज्ञानिकों के अनुसार, ब्रेनवेव सेंसिंग हेडसेट्स को और बेहतर सुरक्षा की जरुरत है। वैज्ञानिकों में भारतीय मूल का एक व्यक्ति भी शामिल है। इलेक्ट्रॉसिफैलोग्राफ (ईईजी) हैडसेट्स से यूजर्स अपने दिमाग से रोबोटिक खिलौनों और वीडियो गेम को नियंत्रित करते हैं।
 
अमेरिका में बर्मिंघम में अल्बामा विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने यह पता लगाया कि वीडियो गेम खेल रहे एक व्यक्ति ने अगर गेम को बीच में ही रोक दिया और वह ईईजी हैडसेट पहने हुए बैंक खाते में लॉग इन करता है तो उस पर हैकिंग करने वाले किसी सॉफ्टवेयर द्वारा पासवर्ड या अन्य संवेदनशील आंकड़े चोरी होने का खतरा पैदा हो जाता है।
 
वैज्ञानिकों की टीम ने उपभोक्ताओं को ऑनलाइन उपलब्ध एक ईईजी हैडसेट और वैज्ञानिक शोध के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले क्लिनिकल ग्रेड के हैडसेट का इस्तेमाल किया, ताकि यह दिखाया जा सके कि हैकिंग करने वाला सॉफ्टवेयर कितनी आसानी से यूजर के दिमाग में चलने वाली बातों का पता कर सकता है।
 
टाइप करते हुए यूजर के हाथों, आंखों और मस्तिष्क की नसों में गतिविधियां होती हैं। ये सभी गतिविधियां ईईजी हैडसेट्स में रिकॉर्ड हो जाती है। हैकिंग करने वाले सॉफ्टवेयर की इन रिकॉर्डों तक पहुंच संभव है। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

तुम हमें खून दो, हम तुम्‍हें VIP दर्शन देंगे, ओंकारेश्‍वर में दर्शन के लिए अनोखी पहल, रक्‍तदान करो और कतार से बचो

आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, उम्र और बीमारी का हवाला भी नहीं आया काम, जमानत से इनकार

'जो जय श्रीराम बोलने पर लाठी चलाते थे, वही आज अयोध्या जाने की बात कर रहे हैं', CM योगी का बड़ा हमला

गुजरात में अफसरों के बंगलों पर चला बुलडोजर, नर्मदा जिला प्रशासन की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

Weather Update : 22 राज्यों में पहुंचा मानसून, असम और अरुणाचल में बाढ़ जैसे हालात, मुंबई में भारी बारिश

अगला लेख