suvichar

आतंकियों के जनाजे के लिए हाफिज ने पढ़ी नमाज

Webdunia
शनिवार, 12 मई 2018 (18:58 IST)
लाहौर। मुंबई हमले के मुख्य साजिशकर्ता और जमात उद दावा (जेयूडी) के प्रमुख हाफिज सईद ने हाल में मारे गए कश्मीरी आतंकियों के लिए उनके शव की गैरमौजूदगी में जनाजे की नमाज पढ़ी।
 
 
सईद ने शुक्रवार को लाहौर के चौबुरजी में जेयूडी के मुख्यालय में जनाजे की नमाज पढ़ी। उसने कश्मीरियों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए मुख्यालय के बाहर एक रैली का भी नेतृत्व किया। साथ ही उसने भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ दोस्ती खत्म करने पर प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को 'राहत' देने की भी पेशकश की।
 
सईद ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री (अब्बासी) और पूर्व प्रधानमंत्री (शरीफ) उन समस्याओं से निजात पाना चाहते हैं जिनसे वे इस समय जूझ रहे हैं तो पहले उन्हें भारतीय प्रधानमंत्री मोदी के साथ दोस्ती और अमेरिका की गुलामी छोड़नी होगी। उसने कहा कि पाकिस्तान सरकार को कश्मीरियों को समर्थन देने के संबंध में फालतू बहाने देने बंद कर देने चाहिए और लोगों को अपनी सीमाओं के बारे में बताना चाहिए। उसने कहा कि कश्मीरी आतंकियों का संघर्ष निर्णायक दौर में पहुंच गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

AIIMS जोधपुर से UPSC टॉपर, पढ़िए Anuj Agnihotri की सक्सेस स्टोरी, बताया सफलता का राज

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

ट्रंप कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ देने वाला?

सभी देखें

नवीनतम

गेहूं के MSP पर मिलेगा 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस, CM डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार किसान समृद्धि के लिए समर्पित

Abhyudaya Yojana UP : अभ्युदय योजना का कमाल: UPSC 2025 में 6 अभ्यर्थियों का चयन, योगी सरकार की फ्री कोचिंग से मिली बड़ी सफलता

Epstein Files का नया बम, ईरान से युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप पर यौन उत्पीड़न के आरोप

Kashmir global warming impact : कश्मीर में कुदरत का कहर, झेलम नदी सूखी, गुलमर्ग में मार्च की गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड

अहमदाबाद में T20 वर्ल्डकप फाइनल से पहले बड़े सट्टा रैकेट का भंडाफोड़

अगला लेख