Hanuman Chalisa

यौन उत्पीड़न में खेलों के पूर्व डॉक्टर को मिलेगी सजा

Webdunia
सोमवार, 5 फ़रवरी 2018 (15:10 IST)
शारलोट (अमेरिका)। मिशिगन राज्य की 2 अदालतों में कई दिनों तक चले बयानों के बाद अब खेलों के पूर्व डॉक्टर लैरी नस्सार को अंतिम सजा सुनाई जानी है जिस पर विभिन्न लड़कियों का यौन शोषण के आरोप हैं। नस्सार (54) सोमवार को मिशिगन के एटोन काउंटी स्थिति अदालत में पेश होंगे।

पिछले 2 दिनों में उन्होंने अपने खिलाफ दर्जनों पीड़ितों की गवाही सुनी है और एक व्यक्ति ने तो उन पर हमला ही कर दिया था। उस व्यक्ति का आरोप है कि डॉक्टर ने उसकी 3 बेटियों का यौन उत्पीड़न किया है। नस्सार ने अदालत के समक्ष स्वीकार किया है कि टि्वस्टर्स में जब लड़कियां उसके पास जांच के लिए आती थीं तो वह बिना दस्ताने वाले हाथ उनकी योनि के अंदर डालता था।

गौरतलब है कि टि्वस्टर्स एक जिमनास्टिक क्लब है जिसे 2012 अमेरिकी ओलंपिक के कोच चलाते हैं। एक अन्य काउंटी की अदालत नस्सार को पहले ही बच्चों की पोर्नोग्राफी के दोष में 40 से 175 साल कैद की सजा सुना चुकी है और वे जल्दी ही संघीय जेल में अपनी 60 साल कारावास की सजा शुरू करने वाले हैं। नस्सार मिशिगन राज्य और अमेरिकी जिम्नास्टिक्स के लिए काम करते थे, जो ओलंपिक के लिए प्रशिक्षण देता है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

Gautam Adani को बड़ी राहत, अमेरिका ने सभी आपराधिक आरोप हटाए, न्यूयॉर्क का चर्चित केस खत्म

पालघर में कंटेनर और ट्रक की टक्कर में 13 बारातियों की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल

ईरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, ट्रंप ने बुलाई सुरक्षा बैठक, सैन्य कार्रवाई की चेतावनी से बढ़ा तनाव

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया से की सीरीज बराबर, 6-3 से जीता अंतिम मैच

Premanand Maharaj : प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए बंद

अगला लेख