अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव : हैरिस, हिलेरी ने जुटाए 60 लाख डॉलर, ट्रंप का उड़ाया मजाक

Webdunia
मंगलवार, 15 सितम्बर 2020 (15:05 IST)
वॉशिंगटन। भारतीय मूल की सीनेटर एवं डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस और 2016 में राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी रहीं हिलेरी क्लिंटन ने एक कार्यक्रम में 60 लाख डॉलर जुटाए। इस कार्यक्रम में दोनों नेताओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मजाक उड़ाया।
ALSO READ: उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस बोलीं, मेरी मां भी कहतीं ट्रंप को हराओ
चंदा जुटाने के लिए हुए इस डिजिटल कार्यक्रम में क्लिंटन ने कहा कि मैंने उन्हें (ट्रंप को) कभी हंसते हुए नहीं देखा। कभी भी उन्हें अपना मजाक बनाते नहीं देखा। निश्चित तौर पर उनके बाल बनाने के तरीके पर नहीं। आपको मालूम है कि इसमें मुझे काफी अनुभव है। उनमें हास्यबोध नहीं है। आप जानते हैं कि वे लोगों को गिराना पसंद करते हैं, न कि उठाना। हैरिस ने ट्रंप के व्यक्तित्व पर कहा कि मैं आपसे पूरी तरह से सहमत हूं हिलेरी।
 
हैरिस ने कहा कि उनके बारे में कुछ भी आनंददायक नहीं है। उनके बारे में ऐसा कुछ नहीं है, जो आनंद देता हो। उन्होंने कहा कि यह वास्तव में शर्म की बात है। सब लोगों की जिंदगियों में ऐसा कुछ होता है, जो उन्हें वास्तविक तौर पर मुस्कुराने की ताकत देता है।
 
क्लिंटन ने कहा कि इस कार्यक्रम में 1 लाख से ज्यादा लोगों से 60 लाख डॉलर से अधिक राशि जुटाई गई है। चंदा जुटाने वाले इस कार्यक्रम की मेजबानी अमेरिकी अभिनेत्री, गायिका, कॉमेडियन माया खबीरा रूडोल्फ और एमी पोहलर ने की। अपनी टिप्पणी में क्लिंटन ने कैलीफोर्निया, ओरेगन और वॉशिंगटन में वनाग्नि का मुद्दा उठाया, साथ में वायु गुणवत्ता का भी मुद्दा उठाया। हैरिस ने पूर्व विदेश मंत्री क्लिंटन को महिलाओं के लिए आदर्श बताया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

इराक के मॉल में भीषण आग, 50 लोगों की मौत

MP: धार जिले में बारिश के बाद घर की दीवार गिरने से नवजात की मौत, पिता घायल

स्वच्छता सर्वेक्षण : इंदौर लगातार 8वीं बार नंबर 1

महाराष्ट्र में जनसुरक्षा विधेयक बिना विरोध के पारित, कांग्रेस ने विधायक दल के नेता से मांगी सफाई

शाहजहांपुर जेल में गंगाजल से शिव का अभिषेक कर रहे हैं कैदी, भगवान से क्या मांग रहे हैं मन्नत?

अगला लेख