सात घंटे तक न धड़कने के बाद भी सफल हृदय प्रतिरोपण

Webdunia
रविवार, 20 दिसंबर 2015 (08:36 IST)
बीजिंग। पूर्वी चीन में हृदय प्रतिरोपण के एक अनोखे मामले में दाता के शरीर से दिल निकालने के बाद उसके सात घंटे तक न धड़कने के बाद भी एक सफल प्रतिरोपण किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक आमतौर पर छह घंटे तक दिल के न धड़कने के बाद उसे दोबारा पुनर्जीवित नहीं किया जा सकता।
पूर्वी चीन के फुजियान प्रांत की राजधानी फूझाउ की 24 वर्षीय गुआन को दिल के आसपास रक्त का थक्का बनने की बिगड़ती स्थिति के कारण हृदय प्रतिरोपण करवाने की आवश्यकता थी।
 
शिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक हृदय प्रतिरोपण डॉक्टर हुआंग ने बताया ‘हृदय दाता के दिल ने 10 मिनट बाद ही धड़कना बंद कर दिया था पर हम उसे और दो मिनट धड़काने में कामयाब रहे..। इसके तुरंत बाद ही हम फुझाउ रवाना हो गए और हमने आधी रात को ही हृदय प्रतिरोपण शुरू कर दिया।
 
उन्होंने बताया कि ऑपरेशन रात दो बजे पूरा हो गया था पहले तो दिल धड़का नहीं लेकिन सात घंटे बाद सुबह चार बजे दिल ने गुआन के शरीर में एकबार फिर धड़कना शुरू कर दिया।
 
हुआंग ने कहा कि यह अपने आप में एक अनोखा मामला है कि लंबी दूरी से दिल लाने के कारण उसने पहले ही धड़कना बंद कर दिया था। पर प्रतिरोपण इसलिए सफल रहा क्योंकि दिल देने वाला व्यक्ति काफी जवान था और उसका दिल भी काफी मजबूत था।
 
चीन में लगभग तीस लाख हृदय के मरीज हैं लेकिन दाताओं की कमी के कारण हर साल केवल 250 मरीजों का ही ऑपरेशन हो पाता है। (भाषा)
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?