कट्‍टरवादी इस्लाम से जुड़ी रही हैं हिलेरी क्लिंटन की 'खास'

Webdunia
गुरुवार, 25 अगस्त 2016 (15:26 IST)
न्यूयॉर्क। हिलेरी क्लिंटन की मुख्य सहायक और सउदी अरब के राजवंश से जुड़ी हमा आबेदीन पिछले दस से अधिक वर्षों से कट्‍टरतावादी इस्लाम से जुड़ी पत्रिका 'जर्नल ऑफ मुस्लिम माइनारटी अफेयर्स' से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्हें क्लिंटन के राष्ट्रपति अभियान, 2016 के लिए उप प्रमुख नियुक्त किया गया है।   
उल्लेखनीय है कि यह पत्रिका अभी भी सउदी अरब से प्रकाशित की जाती है जिसमें ऐसी जानकारी प्रकाशित होती है जो कि अमेरिकी सभ्यता, संस्कृ‍ति और इसके मूल्यों के खिलाफ है। इस पत्रिका में ऐसे लेख प्रकाशित होते हैं जिनमें कहा गया है कि महिलाओं के अधिकारों को सीमित कर दिया जाना चाहिए। पारदर्शी कपड़े पहनने वाली लड़कियां बलात्कार और हिंसा को आमंत्रित करती हैं।
 
इतना ही नहीं, इस पत्रिका में इस आशय के लेख प्रकाशित किए गए हैं कि 11 सितंबर 2001 के आतंकवादी हमलों के लिए अमेरिका खुद जिम्मेदार है, क्योंकि इस देश ने मुस्लिम देशों के प्रति द्वेषपूर्ण राजनीति अपना रखी है।  
 
कुछेक वर्ष पहले ही हुमा आबे‍दीन ने इस पत्रिका को छोड़ा है लेकिन अब इस पत्रिका की मुख्य संपादक उनकी मां हैं। अमेरिकी पत्रकारों का मानना है कि अगर राष्ट्रपति चुनावों में क्लिंटन जीतती हैं तो आबेदीन व्हाइट हाउस के स्टाफ में भी शामिल होंगी। दोनों के बारे में यहां तक कहा जाता है कि हिलेरी का आबेदीन के साथ लेस्बियन संबंध भी है।

8 बार डाला वोट, वायरल वीडियो पर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

कब तक पड़ेगी भीषण गर्मी, कितने दिन झेलनी होगी लू की तपिश, IMD ने दी जानकारी

अब CISF करेगी संसद की सुरक्षा, कल से संभालेगी कमान

PM मोदी बोले- सामाजिक और धार्मिक संगठनों को धमका रहीं ममता बनर्जी, TMC लांघ रही शालीनता की हदें

टूरिस्टों पर हमले से चिंता में कश्मीरी, पाकिस्तान को रास नहीं आ रही पर्यटकों की बाढ़

Lok Sabha Election 2024 : 8 राज्यों की 49 सीटों पर वोटिंग आज, राहुल गांधी, राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी की किस्मत का होगा फैसला

10 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया CBI निरीक्षक, नर्सिंग कॉलेज घोटाले की कर रहा था जांच

8 बार डाला वोट, वायरल वीडियो पर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

कब तक पड़ेगी भीषण गर्मी, कितने दिन झेलनी होगी लू की तपिश, IMD ने दी जानकारी

अब CISF करेगी संसद की सुरक्षा, कल से संभालेगी कमान

अगला लेख