परिणाम आने के पूर्व हिलेरी क्लिंटन की जीत छाप दी थी न्यूज़वीक ने

Webdunia
गुरुवार, 1 दिसंबर 2016 (20:24 IST)
अमेरिकी मीडिया को अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव के पहले हिलेरी क्लिंटन की जीत का इतना यकीन था कि 'न्यूज़वीक' ने पहले से ही हिलेरी की जीत का संस्करण छाप कर तैयार कर रखा था कि अगर हिलेरी जीती तो उनके समर्थकों को हाथों-हाथ अंक प्राप्त हो जाए और उन्हें भरपूर फायदा हो। 


 
आठ नंवबर को हुए चुनाव के पूर्व एक एक फोटो लीक हो गया जिसका कैप्शन 'मैडम प्रेसीडेंट' था। न्यूज़वीक ने जल्दी ही इस मुद्दे से खुद को दूर रखा और स्पष्टीकरण दिया कि न्यूज़वीक लाइसेंस के तहत यह टॉपिक्स मीडिया द्वारा प्रकाशित किया गया था। ट्वीटर पर भी कहा गया कि 'प्रेसिडेंट ट्रम्प' का संस्करण भी डिजाइन कर लिया गया था। 
 
'मैडम राष्ट्रपति' संस्करण की इतनी जल्दी थी कि परिणाम आने के पहले ही यह बाजार में आ गया। जब चुनाव परिणाम विपरीत रहे तो इन प्रतियों को वापस बुलाया गया। ईबे पर यह बिक्री के लिए उपलब्ध है और बोली 200 डॉलर तक जा पहुंची है। 
 
टॉपिक्स मीडिया का कहना है कि सवा लाख 'मैडम प्रेसिडेंट' प्रतियों में से मात्र 17 ही बिकी। बाकी को वापस ले लिया गया है।
Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख