हिंदुजा ब्रिटेन में सबसे अमीर एशियाई

Webdunia
शनिवार, 18 मार्च 2017 (19:27 IST)
लंदन। प्रवासी भारतीय उद्योगपति हिंदुजा बंधु का ब्रिटेन में सबसे अमीर एशियाई होने का तमगा 2017 में भी बरकरार रहा। उनके पास अनुमानत: 19 अरब पौंड की संपत्ति थी जिसमें एक साल पहले के मुकाबले 2.5 अरब पौंड की वृद्धि हुई है।
 
ईस्टर्न आई एशियन रिच लिस्ट की ब्रिटेन के 101 सबसे अमीर एशियाई-2017 की सूची शुक्रवार रात जारी की गई। इसमें हिंदुजा के बाद दूसरा स्थान इस्पात कारोबारी लक्ष्मी निवास मित्तल का रहा। उनकी कुल संपत्ति 12.6 अरब पौंड आंकी गई, जो पिछले साल 6.4 अरब पौंड थी।
 
इस सूची के अनुसार, लंदन में श्रीचंद एवं गोपी, जिनीवा में प्रकाश और मुंबई में अशोक हिंदुजा बंधुओं की अशोक लीलैंड, इंडसइंड बैंक, गल्फ ऑयल, उर्जा एवं रीयल एस्टेट इत्यादि कंपनियों के लाभ में जबरदस्त तेजी देखी गई है। सूची के अनुसार, उनकी इस स्थिति से परिवार द्वारा कारोबार में विविधता की लंबे समय से अपनाई जा रही नीति को ही उचित ठहराया है। 
 
लंदन के मेयर सादिक खान ने 20वें  एशियाई बिजनेस अवार्ड्स में धनी लोगों की सूची की पहली प्रति हिंदुजा समूह के सह-अध्यक्ष जी. पी. हिंदुजा को भेंट की।
 
ब्रिटेन के 101 अमीर एशियाई लोगों की कुल संपत्ति 69.9 अरब पौंड आंकी गई है जो पिछले साल की 55.4 अरब पौंड के मुकाबले 25 प्रतिशत अधिक है।
 
इस सूची में इंडोरामा कॉर्पोरेशंस (पेट्रोकेमिकल्स) के चेयरमैन प्रकाश लोहिया का स्थान तीसरा है। उनकी संपत्ति 4 अरब पौंड आंकी गई। वेदांता समूह के कार्यकारी चेयरमैन अनिल अग्रवाल और अरोरा बंधु (साइमॉन, बॉबी और रॉबिन) सूची में चौथे स्थान पर हैं।
 
प्रवासी भारतीय लॉर्ड स्वराज पॉल इस सूची में 14वें स्थान पर हैं। उनकी अनुमानित संपत्ति 80 करोड़ पौंड रही जो कि पिछले साल तक 30 करोड़ डॉलर पर थी। (भाषा) 
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख