क्या है ब्लैक फ्रायडे का इतिहास?

Webdunia
आजकल सबको पता है कि ब्लैक फ्रायडे का क्या अर्थ होता है। खासकर उन लोगों को जिन्हें किफायती खरीदारी में बेहद दिलस्पी है। जिन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं हम उन्हें बता दें कि ब्लैक फ्रायडे, थैंक्स गिविंग डे के बाद अमेरिका में मनाया जाता है। थैंक्स गिविंग डे नवंबर के चौथे दिन मनाया जाता है और उसके अगले दिन ब्लैक फ्रायडे मनाया जाता है। देशव्यापी अवकाश के चलते इस दिन खूब खरीदारी की जाती है। पर क्या हमें पता है यह शब्द कैसे प्रचलन में आया और इसके पीछे का क्या इतिहास है?
 
ब्लैक फ्रायडे का दिन होने से पहले ही अमेरिकी नागरिक थैंक्स गिविंग डे के अगले दिन क्रिसमस की खरीदारी में व्यस्त हो जाते थे। इस दिन को थैंक्स गिविंग परेड से जोड़ा गया जिसमें डिपार्टमेंटल स्टोर्स अपने सामान का प्रचार करते थे। इस तरह खरीदारी से पहले सामानों का अच्छा खासा प्रचार हो जाता था जिससे बिक्री में कई गुना का इजाफा देखने को मिलता था। 
 
यह प्रक्रिया चलती रही और बीसवीं शताब्दी में इस दिन की लोकप्रियता काफी बढ़ गई और इस दिन को ब्लैक फ्रायडे का नाम मिला। पहली बार यह शब्द 1950 में स्थानीय पुलिस ने उपयोग किया और साल 1980 तक यह शब्द काफी लोकप्रिय हो गया था। हालांकि दुकानदारों ने नकारात्मक भावनाओं को नजरअंदाज करने के लिए इसे बिग फ्रायडे में बदलने की मांग रखी, लेकिन ऐसा हो न सका।
 
अब सिर्फ अमेरिका ही नहीं ब्लैक फ्रायडे एक अंतरराष्ट्रीय त्योहार हो गया है, जिसमें अनेक देश की कंपनियां भाग लेती हैं और ग्राहक अपनी मनपंसद चीजें खरीदते हैं।
 
ब्लैक फ्रायडे पर विस्तृत जानकारी के लिए ब्लैक फ्रायडे ग्लोबल साइट पर क्लिक करें। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तहव्वुर हुसैन राणा को भारत लाने से फिर बेनकाब होगा पाकिस्तान, जानिए कैसे रची थी 26/11 मुंबई आतंकी हमले की साजिश

तहव्वुर राणा को मिलेगी मौत की सजा? पूर्व गृह सचिव बोले- उसे 26/11 हमले के बारे में सब पता था

क्या नीतीश कुमार होंगे उपप्रधानमंत्री, भाजपा नेता ने की मांग

2 साल में एमपी की सड़कें होंगी अमेरिका जैसी, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने दी बड़ी सौगात, CM यादव बोले- लौट रहा गौरवशाली इतिहास

वक्फ संशोधन अधिनियम को TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने दी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

सभी देखें

नवीनतम

कौन हैं AIADMK के पलानीस्वामी, जिन पर भाजपा ने भरोसा दिखाया?

तहव्वुर राणा ने मुंबई अटैक के बाद हेडली से कहा था, 'जो भारतीय डिजर्व करते हैं वही दिया'

Share Market : भारतीय बाजारों में तेजी, Sensex 1310 अंक उछला, Nifty ने भी लगाई छलांग

तुम्हारे रेप के लिए तुम खुद जिम्मेदार, जज की टिप्पणी से फिर मचा बवाल

CM रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, दिल्ली सरकार नई पारदर्शी आबकारी नीति लाएगी

अगला लेख