Parag Agarwal Twitter: ट्‍विटर छोड़ने वाले पराग अग्रवाल को कितने रुपए मिलेंगे? जानकर भरोसा नहीं कर पाएंगे...

Webdunia
शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2022 (21:57 IST)
उद्योगपति एलन मस्क के ट्विटर का नया मालिक बनने के साथ सोशल मीडिया मंच के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) के रूप में पराग अग्रवाल का 11 महीने का कार्यकाल समाप्त हो गया है। हालांकि ट्‍विटर छोड़ने के बाद पराग को जो राशि मिलने वाली है, उसके बारे में जानकर ही लोग चौंक जाएंगे। अग्रवाल को आने वाले समय में ट्विटर से करीब 50 मिलियन डॉलर मिलने वाले हैं।
 
ब्लूमबर्ग न्यूज के कैलकुलेशन के मुताबिक पराग अग्रवाल को ट्‍विटर छोड़ने के एवज में लगभग 50 मिलियन डॉलर (लगभग  412 करोड़ रुपए मिलेंगे। दरअसल, पराग एक साल के वेतन के बराबर इक्विटी के हकदार थे। ट्विटर को एक वर्ष के लिए उनका स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम को भी कवर करना होगा, जिसकी राशि लगभग 31 हजार डॉलर है। पराग ने 10 साल पहले ट्‍विटर में नौकरी की शुरुआत की थी। 
 
2021 में बने थे ट्‍विटर के सीईओ : पराग अग्रवाल को नवंबर 2021 में ट्विटर का सीईओ नियुक्त किया गया था। इसी के साथ वह आईआईटी से पढ़ाई कर शीर्ष कंपनियों की कमान संभालने वाले भारतीय मूल के सीईओ की सूची में शामिल हो गए थे। सीईओ के रूप में अपनी कार्यकाल में एक साल से भी कम समय में भारत में जन्मे अग्रवाल को कंपनी के नए मालिक अरबपति मस्क ने हटा दिया।
 
अब जैक डोर्सी होंगे सीईओ : मस्क ने सोशल मीडिया मंच का अधिग्रहण करने के लिए 44 अरब डॉलर के समझौते को बृहस्पतिवार को पूरा कर लिया। अग्रवाल (38) को पिछले साल नवंबर में कंपनी के सह-संस्थापक जैक डोर्सी के इस्तीफे के बाद ट्विटर का सीईओ नियुक्त किया गया था।
 
आईआईटी, बॉम्बे और स्टैनफॉर्ड यूनिवर्सिटी से शिक्षा ग्रहण कर चुके अग्रवाल ने एक दशक से अधिक समय पहले ट्विटर में नौकरी शुरू की थी। उस समय कंपनी में 1,000 से भी कम कर्मचारी हुआ करते थे।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala (वेबदुनिया/एजेंसी)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

उद्धव ठाकरे ने निशिकांत दुबे पर किया कटाक्ष, बोले- ऐसे 'लकड़बग्घे' सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे

बिहार वासियों के लिए खुशखबरी, 5 नई ट्रेनों का ऐलान, जानिए लिस्ट

फिर शुरू टैरिफ वॉर : डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% शुल्क, क्या भारत के साथ होगी मिनी ट्रेड डील?

भोपाल में भारी बारिश, लगा लंबा जाम, रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन

अगला लेख