Hanuman Chalisa

लागत में कमी करने को लेकर एचएसबीसी की 10,000 और नौकरियां कम करने की योजना

Webdunia
सोमवार, 7 अक्टूबर 2019 (16:43 IST)
हांगकांग। बैंकिंग एवं वित्तीय सेवा कंपनी एचएसबीसी लागत को कम करने के लिए 10,000 और कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रही है। 'फाइनेंशियल टाइम्स' ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट में यह खुलासा किया। इससे पहले कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ने अपना पद छोड़ दिया था। साथ ही बैंक ने वैश्विक परिदृश्य का हवाला देते हुए 4,000 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की थी।
ALSO READ: GST ने तोड़ी Parle की कमर, कर सकती है 10,000 लोगों की छंटनी
दैनिक अखबार 'फाइनेंशियल टाइम्स' की खबर के अनुसार हालिया छंटनी ज्यादातर उच्च वेतन वाले पदों पर होगी। यह कंपनी के नए प्रमुख नोएल क्विन के लागत कम करने के अभियान का हिस्सा है। कंपनी गिरती ब्याज दरों, ब्रेक्जिट और व्यापार युद्ध के प्रभाव को समायोजित करने की प्रक्रिया में हैं।
 
अखबार ने अज्ञात स्रोतों के हवाले से कहा कि हम सालों से जानते हैं कि हमें लागत के मोर्चे पर कुछ करने की जरूरत है। कर्मचारी, लागत का एक बड़ा हिस्सा हैं। अब हम इसे समझ रहे हैं।
 
पिछले महीने बैंक ने अचानक समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जॉन फ्लिन्ट के अपने पद से हटने की घोषणा की थी। वे इस पद पर सिर्फ 18 महीने रहे, हालांकि बैंक ने इसकी वजह नहीं बताई थी। इसी समय बैंक ने यह भी खुलासा किया था कि वह वैश्विक स्तर पर अपने कर्मचारियों की संख्या में 2 प्रतिशत की कटौती करेगी अर्थात करीब 4,000 नौकरियां कम करेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

योगी सरकार की तत्परता से तकनीकी समस्या हुई दूर, आयुष्मान योजना के अस्पतालों को फिर शुरू हुआ भुगतान

उप्र मदरसा बोर्ड रिजल्ट में बेटियों का दबदबा, 29 हजार से ज्यादा छात्राएं हुईं उत्‍तीर्ण

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

अयोध्या में बनेगा भव्य लव-कुश पार्क, 17.72 करोड़ की लागत से 'कचरे से कला' थीम पर होगा विकास

अगला लेख