Solar Storm: 24 घंटों के भीतर पृथ्वी से टकरा सकता है सौर तूफान, जाने क्या होगा असर

Webdunia
बुधवार, 15 जून 2022 (12:22 IST)
Photo - Twitter
वॉशिंगटन। पिछले एक हफ्ते में सूरज की तरह पर कई सारे विस्फोट हुए  हैं, जिसके चलते सौर तूफान (Solar Storm) तेज रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। NASA के वैज्ञानिकों ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि ये तूफान 24 घंटों के भीतर पृथ्वी से टकरा सकता है। विश्व के कई देश इससे प्रभावित हो सकतें हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार इस तूफान के कारण सैटेलाइट सिग्नलों के पृत्वी तक पहुंचने में बाधा आ सकती है। रेडियो फ्रीक्वेंसी, विमानों की उड़ान, संचार और मौसम पर भी इसका काफी प्रभाव पड़ने की संभावनाएं हैं। 
 
सूरज की सतह पर 8 घंटों तक हुए विस्फोट:
NASA पिछले कई दिनों से सूरज की सतह पर हो रही हरकतों पर नजर रख रहा है। NASA ने कहा कि सूरज की सतह पर 8 घंटे तक भयानक विस्फोट हुए, जिसकी वजह से ये तूफान धरती के लिए एक बड़ा खतरा हो सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि तूफान की रफ्तार 1200 किलोमीटर प्रति सेकंड से भी ज्यादा हो सकती है। इसका असर पश्चिम और पश्चिम-मध्य के देशों पर अधिक देखने को मिलेगा। NASA की स्पेस वेदर एजेंसी ने भविष्यवाणी की है कि ये तूफान बुधवार की रात से शुक्रवार की सुबह के बीच कभी भी धरती से टकरा सकता है। 
<

This solar storm that’s as tall as 4 Earths. pic.twitter.com/8YTyK6C3K1

— (@Fauve0159) June 7, 2022 > async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> > async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> >
रूस-अमेरिका में अभी से रेडियो सिग्नल ठप:
इसके साक्ष्य अमेरिका और रूस में अभी से देखने को मिल गए हैं। तूफान के धरती तक पहुंचने से पहले ही अमेरिका और रूस के कई हिस्सों में अस्थायी रूप से रेडियो सिग्नलों ने काम करना बंद कर दिया है। सूरज की सतह में विस्फोट से उत्पन्न होने वाले तूफानों में सबसे ताकतवर तूफान 'एक्स-1' श्रेणी के होते हैं। NASA ने कहा कि पृथ्वी से टकराने वाला यह सौर तूफान एक्स-1 श्रेणी का ही है, जिससे दुनियाभर की रक्षा तथा स्पेस एजेंसियों को सतर्क रहने की जरूरत है। 
 
भारत में मोबाइल-इंटरनेट होंगे प्रभावित:
भारतीय अंतरिक्ष विशेषज्ञों ने दावा किया है कि इस तूफान से पश्चिमी देशों के मुकाबले भारत को कम खतरा है। हालांकि, इसके कारण धरती के बाहरी वायुमंडल के तापमान में वृद्धि हो सकती है, जिससे मोबाइल फोन सिग्नल, जीपीएस नैविगेशन के साथ-साथ रेडियो फ्रेक्वेंसी से काम करने वाले सभी डिवाइसेस प्रभावित होंगे। इससे पृथ्वी को सूर्य की प्रत्यक्ष किरणों से बचाने वाली ओजोन परत भी बुरी तरह प्रभावित हो सकती है। 
 
1989 में तूफान के चलते 12 घंटे बिजली गुल रही थी:
ऐसा ही एक तूफान वर्ष 1989 में भी आया था, जिसके कारण कनाडा के एक शहर में 12 घंटों तक बिजली गुल रही थी और लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा था। सौर तूफानों की श्रेणी में सबसे शक्तिशाली तूफान 1859 के जिओमैग्नेटिक तूफान को कहा जाता है, जिनसे अमेरिका सहित कई देशों को अपना निशाना बनाया था। अमेरिका के विश्वप्रसिद्ध टेलीग्राफ सिस्टम को तहस-नहस कर दिया था, कई लोग बिना बिजली के इलेक्ट्रिक उपकरणों का इस्तेमाल कर पा रहे थे। आसमान में  रौशनी इतनी तेज थी कि अमेरिका के पश्चिम भाग में सूरज की लाइट इतनी तेज थी कि लोग रात को भी अखबार पढ़ पा रहे थे। 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, 471 सड़कें अवरुद्ध, एक माह में 72 की मौत, 22 बार बादल फटे

'बेस्ट मैजिक क्रिएटर' अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय बनीं सुहानी शाह, जानिए कौन हैं ये माइंड रीडर

ठाणे में महिला से की ब्लैकमेलिंग, आपत्तिजनक वीडियो के जरिए ठगे 1.11 लाख रुपए

संसद में बोले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पहलगाम की घटना से पूरे विश्व को आघात पहुंचा

भोपाल में थाना प्रभारी ने की खुदकुशी की कोशिश, हालत गंभीर, कारणों का खुलासा नहीं

अगला लेख