इस दुकान पर बिकता है 'इंसान का मांस'!

Webdunia
शनिवार, 30 जुलाई 2016 (13:45 IST)
लंदन। ब्रिटेन की राजधानी लंदन में एक दुकान है जहां पर कथित तौर पर इंसानों का मांस (फ्लेश) बेचा जाता है, लेकिन क्या यह संभव है क्योंकि ब्रिटेन में मानव मांसभक्षण कानूनी तौर पर अवैध है और ऐसा करने वाले को जेल की सजा का प्रावधान है।  
लेकिन, सोशल मीडिया पर वायरल ऐसी तस्वीरों को आपने भी कई बार देखा होगा जिनमें कुछ लोग इंसानों का मांस बेच रहे हैं। इन तस्वीरों में यह भी लिखा होता है कि केवल चीन और ताइवान में ही इंसानों का मांस बेचा और खाया जाता है।
 
बेहतर होगा कि आप इस बूचड़खाने और मांस की सच्चाई जान लें। इस बात से कोई इंकार नहीं करता है कि यह लंदन में है लेकिन चित्रों में जहां इंसानों के हाथ, पैर, सिर और हर अंग प्रदर्शित किए जाते हैं, वे दरअसल इंसानों के नहीं हैं। वास्तव में यह मांस पॉर्क या बीफ है और यह वेस्कर एंड सन रेजिडेंट में बेचा जाता है।   
 
वास्तव में पॉर्क (सुअर या अन्य जानवरों जैसे भैंसे और बैलों का मांस होता है जिसे इंसानी रूप दिया जाता है। बहुत सारे लोग इस दुकान का विरोध कर रहे हैं क्योंकि इन लोगों का मानना था कि इस तरह इंसान के मांस की बिक्री को बढ़ावा दिया जा रहा है। 
 
दुनिया भर में पिछले कुछ सालों से अलग-अलग देशों के नाम पर ये तस्वीर वायरल की जा रही है, लेकिन इस तस्वीर की सच्चाई वो नहीं है, जो आपको इन तस्वीरों में नजर आ रही है। कुछ तस्वीरें एनिमेशन की सहायता से इंसानों को बूचड़खाने में लटकाया गया है, जिसे देखकर साफ नजर आ रहा है जबकि कुछ तस्वीरों को जानबूझकर वायरल किया जा रहा है। 
 
वहीं लोगों में इंसान के मांस की तरह दिखने वाले पॉर्क मीट की भी मांग तेजी से बढ़ रही है। यही वजह है कि लंदन के मॉल में भी इस तरह का मांस रखा जा रहा है।
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख