Hanuman Chalisa

मानव तस्करी के शिकार में तीन-चौथाई महिलाएं एवं लड़कियां

Webdunia
गुरुवार, 22 दिसंबर 2016 (10:54 IST)
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में पाया गया है कि मानव तस्करी के शिकार हुए लोगों में महिलाएं एवं लड़कियां तीन-चौथाई होती हैं और आमतौर पर तस्करी किए गए पुरुषों एवं लड़कों का इस्तेमाल जबरन काम कराने, युद्ध में भेजने और दास के तौर पर किया जाता है।
 
संयुक्त राष्ट्र के नशीले पदार्थ एवं अपराध कार्यालय द्वारा बुधवार को जारी की गई एक रिपोर्ट में पाया गया कि विश्वभर में तस्करी पीड़ितों के मामले में बच्चे तीसरे नंबर पर हैं।
 
संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में यह रिपोर्ट जारी करने वाले यूएनओडीसी के कार्यकारी निदेशक यूरी फेदोतोव ने कहा कि यौन शोषण और जबरन काम कराना तस्करी अपराध के प्रमुख कारणों में से है लेकिन पीड़ितों का इस्तेमाल भीख मांगने, जबरन या नकली शादी कराने, अपने लाभ के लिए धोखाधड़ी कराने या पोर्नोग्राफी कराने के लिए किया जाता है।
 
फेदोतोव ने कहा कि पीड़ितों को यातना दी जाती है, उनके लिए फिरौती ली जाती है और यहां तक कि कुछ अफ्रीकी मार्गों में उनकी तस्करी उनके अंगों के लिए भी की जाती है। (भाषा)

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

'थ्यूसीडाइड्स ट्रैप' से बाहर निकलेंगे अमेरिका और चीन? ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात ने दुनिया को दिया बड़ा संदेश

Top News : चीनी निर्यात पर प्रतिबंध, यूपी में कुदरत का कहर और ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात

मोदी सरकार ने चीनी निर्यात पर लगाई रोक: आम जनता को राहत, मिलों और वैश्विक बाजार पर क्या होगा असर?

दिल्ली-NCR में ओलावृष्टि और तेज बारिश से बदला मौसम, यूपी में आंधी-तूफान ने ली कई लोगों की जान

CBI निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगला लेख