Omicron का डर और आंखों में आंसू, दक्षिण अफ्रीका से उड़ानें रद्द होने पर सैकड़ों विदेशी यात्री फंसे

Webdunia
शनिवार, 27 नवंबर 2021 (17:30 IST)
जोहानसबर्ग। पारिवारिक और व्यावसायिक यात्राओं पर दक्षिण अफ्रीका आए सैकड़ों विदेशी नागरिक फंस गए हैं क्योंकि देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के नए स्वरूप ‘ओमिक्रोन’ (Omicron) के सामने आने के बाद कई देशों ने यात्रा प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। 
 
ब्रिटेन ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि दक्षिण अफ्रीका और 5 पड़ोसी देशों से आने-जाने वाली सभी उड़ानें शुक्रवार दोपहर से प्रतिबंधित रहेंगी। देश ने वायरस के नए स्वरूप के सामने आने के बाद यह घोषणा की।
 
भारत में होगी कड़ाई से जांच : कई अन्य देशों ने भी इस तरह के कदम उठाए और यह संकेत दिया कि सिर्फ उनके अपने नागरिक ही वापस लौट पाएंगे और वे भी पृथकवास में रहेंगे। नई दिल्ली में केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से दक्षिण अफ्रीका से सीधे या दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग और बोत्सवाना से होकर आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कड़ाई से जांच के आदेश दिए हैं।
 
शुक्रवार को सरकार के आदेश के अनुसार विमानन कंपनियां भारत और दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग और बोत्सवाना के बीच 15 दिसंबर से 50 फीसदी क्षमता के साथ परिचालन कर सकती हैं। भारत का दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग और बोत्सवाना के बीच ‘एयर बबल’ यात्रा व्यवस्था उपलब्ध नहीं है, जिसके तहत विशेष यात्री विमानों का परिचालन किया जाता है। वहीं इन तीनों देशों को भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने ‘खतरे’ वाले श्रेणी में रखा है।
 
आंखों में विवशता के आंसू : ब्रिटेन के पर्यटक नए प्रतिबंध की वजह से विशेष प्रभावित हुए हैं क्योंकि वहां से बड़ी संख्या में लोग पर्यटन या पारिवारिक संबंधों के लिहाज से दक्षिण अफ्रीका आते हैं। जोआना जॉनसन ने नम आंखों से कहा कि मुझे क्रिसमस के मौके पर अपने परिवार के साथ रहने के लिए घर जाना है, लेकिन ऐसा लगता है कि मैं अब अपने दोस्तों के साथ फंस गई हूं।
दबाव और बढ़ेगा : वहीं, हवाई अड्डे पर भारतीय मूल के एक व्यक्ति अब्दुल पटेल ने कहा कि वह सोमवार को दुबई के रास्ते मुंबई लौटने वाले थे, लेकिन अब वह उपलब्ध किसी उड़ान में टिकट चाहते हैं। एक एयरलाइन के कर्मचारी ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर बताया कि सप्ताहांत में दबाव और भी बढ़ने वाला है क्योंकि कई और देशों ने उड़ानें रद्द कर दी हैं।
 
अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया ने लगाए प्रतिबंध : अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया ने महामारी के मद्देनजर दक्षिण अफ्रीका से आने वाले विदेशी नागरिकों पर रोक लगा दी है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दक्षिण अफ्रीका से यात्रा को प्रतिबंधित करने वाली आधिकारिक घोषणा पर अपने हस्ताक्षर कर दिए हैं, जो कि सोमवार सुबह से प्रभावी होगी।
 
प्रोटोकॉल के अनुसार, यह आदेश उन पर लोगों पर लागू होगा जो कि अमेरिका में प्रवेश करने के 14 दिन पहले बोत्सवाना, इस्वातिनी, लेसोथो, मलावी, मोजाम्बिक, नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाबे में मौजूद थे। इस बीच, ऑस्ट्रेलिया ने 9 दक्षिण अफ्रीकी देशों की सभी उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कौन थे रजाकार, कैसे सरदार पटेल ने भैरनपल्ली नरसंहार के बाद Operation polo से किया हैदराबाद को भारत में शामिल?

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ में बंजारुमाले गांव में हुआ 100 प्रतिशत मतदान

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

प्रवेश द्वार पर बम है, जयपुर हवाई अड्‍डे को उड़ाने की धमकी

दिल्ली में देशी Spider Man और उसकी Girlfriend का पुलिस ने काटा चालान, बाइक पर झाड़ रहा था होशियारी

बहू को हुआ सास से प्‍यार, पति के साथ नहीं सोने देती है, सास हुई परेशान

UP के डिप्टी सीएम मौर्य बोले, एक और पाकिस्तान बनाने का जहर बो रही है कांग्रेस

धनंजय सिंह को मिली इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत, नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

कौन है जेल से 20 दिन की पैरोल पर बाहर आया फलाहारी बाबा, क्‍या था मामला?

कांग्रेस का दावा, 2जी स्पेक्ट्रम मामले में दिखा भाजपा का पाखंड

अगला लेख