Hanuman Chalisa

तूफान हार्वे का कहर, भारतीय मूल के डॉक्टरों ने बनाया राहत कोष

Webdunia
गुरुवार, 31 अगस्त 2017 (10:30 IST)
वॉशिंगटन। टेक्सास प्रांत में चक्रवात हार्वे की वजह से आई भयानक बाढ़ से पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टरों ने एक राहत कोष बनाया है।
 
‘अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडियन ऑरिजिन’ (एएपीआई) के अध्यक्ष गौतम समद्दर ने कहा कि चक्रवात हार्वे ने तेज हवाओं और बाढ़ से टेक्सास को तबाह कर दिया है। इस गंभीर प्राकृतिक आपदा की वजह से लोगों की जानें गई हैं और संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। इस आपदा से पीड़ित लोगों के प्रति हमारी संवेदनाए हैं। उन्होंने कहा कि टेक्सास के कुछ एएपीआई सदस्य और उनके परिवार वाले भी हार्वे चक्रवात से प्रभावित हुए हैं।
 
दान से जो राशि इकट्ठी की गई है, वह टेक्सास के गवर्नर को दी जाएगी। समद्दर ने कहा कि एएपीआई फिजिशियन अमेरिका में 10 फीसदी फिजिशियन का प्रतिनिधित्व करते हैं लेकिन करीब 30 फीसदी मरीजों को सेवा देते हैं। उन्होंने अपने अन्य फिजिशियन डॉक्टरों से इस उद्देश्य को पूरा करने में मदद की अपील की है।
 
समद्दर ने कहा कि जरूरत की इस घड़ी में इस भयानक प्राकृतिक आपदा से पीड़ित लोगों की हरसंभव सहायता करना हमारी जिम्मेदारी है। टेक्सास में हमारे फिजिशियन अगले 2-4 सप्ताह में पीड़ितों से किसी तरह का शुल्क नहीं लेकर उनकी सेवा करेंगे। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख