Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमेरिका के मिसिसिपी और अलबामा में तूफान ने मचाई तबाही, चार लोगों की मौत

Advertiesment
America
वॉशिंगटन। अमेरिका के दक्षिणी राज्यों मिसिसिपी और अलबामा में तेज तूफान के कारण 4 लोगों की मौत हो गई है।
 
मिसिसिपी के लिंकन काउंटी के अधिकारी क्ले मैक्मोरिस ने शनिवार को बताया कि एक पेड़ के उखड़कर गिरने से एक 63 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गयरा और उसने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसी राज्य में 2 अन्य लोगों की मौत वाहन चलाने के दौरान हो गई। अलबामा के पेल शहर में एक मोबाइल घर पर पेड़ गिर जाने से 42 वर्षीया महिला की मौत हो गई।
 
गुरुवार को काफी तेज आंधी-तूफान के कारण अलबामा, मिसिसिपी, लुईसियाना और टेक्सास समेत विभिन्न राज्य प्रभावित हुए। इसके कारण सबसे अधिक नुकसान मिसिसिपी को हुआ। करीब 1 लाख लोग बगैर बिजली के रहने का विवश हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 10 आतंकवादी ढेर, 8 गिरफ्तार