Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बुश को उनके डॉग ने अनोखे अंदाज में दिया आखिरी सलाम

Advertiesment
हमें फॉलो करें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बुश को उनके डॉग ने अनोखे अंदाज में दिया आखिरी सलाम
, सोमवार, 3 दिसंबर 2018 (14:59 IST)
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एचडब्ल्यू बुश का शुक्रवार को 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। इसी बीच उनके प्रवक्ता जिम मैग्राथ ने ट्‍विटर पर दिल को छूने वाली एक तस्वीर शेयर की। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।


इस तस्वीर को ट्‍विटर पर 60,000 और इंस्टाग्राम पर 57,000 लोगों ने पसंद किया है। इस फोटो में बुश का डॉग सुल्ली उनके कॉफिन के पास बैठा है। #Mission complete #Remembering41 हैशटेग के साथ यह फोटो शेयर की गई है।

बुश ने अपनी पत्नी बारबरा बुश के निधन के बाद प्रशिक्षित सुल्ली को अपनाया था। अमेरिका वेटडॉग्स नाम की एक गैर सरकारी संस्था के द्वारा बुश को यह डॉग दिया गया था।

बताया जाता है कि सुल्ली पार्किंसन से पीड़ित बुश की सेवा में लगा रहता था। वह फोन पर जवाब देना, चीजों को उठाकर देना जैसे काम कर पूर्व राष्ट्रपति की मदद किया करता था। सुल्ली को अब वापस संस्थान भेजा जाएगा। इस फोटो से सुल्ली अपने मालिक के प्रति वफादारी की भावना प्रदर्शित कर रहा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या राजस्थान में कांग्रेस की सभा में लगे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे.. जानिए सच..