...तो हिन्दू भी पाकिस्तान वापस लौट आएंगे : इमरान

Webdunia
सोमवार, 20 अक्टूबर 2014 (17:03 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की विपक्षी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता इमरान  खान ने कहा कि जो हिन्दू सताए जाने के कारण देश को छोड़कर चले गए हैं वे सभी उनकी पार्टी  के सत्ता में आने के बाद वापस आ जाएंगे।
 
उन्होंने कहा कि मैं आश्वस्त हूं कि अत्याचारों के कारण देश से गए हिन्दू समुदाय के लोग पीटीआई  के सत्ता में वापस आने पर लौट आएंगे। खान ने रविवार रात संसद के सामने प्रदर्शन कर रहे  प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए यह बात कही।
 
प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के इस्तीफे की मांग को लेकर 14 अगस्त को प्रारंभ किए गए विरोध  प्रदर्शन के बाद इस तरह का संबोधन उनकी दैनिक क्रिया का हिस्सा है।
 
खान ने कहा कि मैं हिन्दू और कलाशा समुदाय के उन लोगों के प्रति काफी दु:ख महसूस करता हूं  जिन्हें इस्लाम कबूल करने के लिए मजबूर किया गया। यह हमारे धर्म की धारणा के खिलाफ है।  उन्होंने कहा कि मुसलमानों ने इस्लाम को उनके अच्छे आचरण के आधार पर फैलाया न कि किसी  तरह की जबरदस्ती करके।
 
खान ने कहा कि अल्पसंख्यकों को सुरक्षा, न्याय और समान अधिकार दिए जाएंगे, जो कि देश के  संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना के सिद्धांतों के अनुरूप होंगे।
 
खान ने प्रदर्शन के 67वें दिन कहा कि हम कमजोरों को सशक्त करेंगे और उन्हें सुरक्षा देंगे। पार्टी ने  कांस्टीट्यूशन एवेन्यू पर ‘अल्पसंख्यक दिवस’ भी मनाया। इसमें ईसाई, हिन्दू और सिख समुदायों के  प्रतिनिधि मौजूद थे। उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हिन्दुओं के साथ दिवाली भी मनाई। (भाषा)
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?