Hanuman Chalisa

आचार संहिता का उल्लंघन, इमरान खान से चुनाव आयोग ने मांगा लिखित जवाब

Webdunia
सोमवार, 30 जुलाई 2018 (19:40 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान चुनाव आयोग ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान से चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में लिखित में जवाब देने को कहा है। पाकिस्तान की नेशनल असेम्बली के 25 जुलाई को हुए चुनाव में खान मतदान की गोपनीयता का उल्लंघन करने पर खान को नोटिस जारी कर सोमवार को उपस्थित होने का निर्देश दिया था।
 
 
जियो न्यूज के अनुसार इस नोटिस पर खान के वकील बाबर अवान आयोग के समक्ष हाजिर हुए। आयोग ने खान के अधिवक्ता की दलील सुनने के बाद इस मामले में पीटीआई के प्रमुख से लिखित उत्तर देने का निर्देश दिया। इस मामले पर अगली सुनवाई 16 अगस्त को होगी।
 
खान ने नेशनल असेम्बली की सीट 53 पर वोट डालने के दौरान गोपनीय ढंग से मत डालने के लिए वोटिंग स्क्रीन के पीछे जाने की बजाय मतपत्र पर टेलीविजन कैमरों के समक्ष खुले में मुहर लगाई और इसे फिल्माया गया। आचार संहिता के इस उल्लंघन के लिए न तो पीठासीन अधिकारी और न ही अन्य मतदान केंद्र कर्मियों ने आपत्ति जताई।
 
पाकिस्तान के चुनाव कानून की धारा 185 के अनुसार गोपनीय ढंग से मतदान नहीं करने के मामलों में 6 माह की जेल अथवा 1,000 रुपए का जुर्माना लगाया जा सकता है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR दर्ज, 8 नामजद आरोपी, SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, चंपत राय का नाम नहीं

कैफे में रची गई साजिश, CCTV से खुली पोल, एक बॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर हुआ केतन का मर्डर

Passport : क्या पासपोर्ट भी नागरिकता का सबूत नहीं? जानिए भारत में कौन-से दस्तावेज साबित करते हैं आपकी पहचान

LPG को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी बड़ी राहत

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

सभी देखें

नवीनतम

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR दर्ज, 8 नामजद आरोपी, SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, चंपत राय का नाम नहीं

लोकतंत्र सेनानियों को प्रतिवर्ष मिलेगी 5 लाख की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा : योगी आदित्यनाथ

योगी सरकार की छात्रवृत्ति योजना से लाखों छात्रों को मिला संबल, प्रयागराज सबसे आगे

LPG को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी बड़ी राहत

Passport : 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा! केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानिए नई दरें

अगला लेख