Hanuman Chalisa

मरियम ने इमरान पर साधा निशाना, कहा- मोदी नहीं देते सम्मान, आपका दर्जा किसी 'कठपुतली' से ज्यादा कुछ नहीं

Webdunia
मंगलवार, 28 मई 2019 (22:55 IST)
लाहौर। जेल में बंद पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम ने मंगलवार को इमरान खान पर निशाना साधा और कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पाकिस्तानी समकक्ष को सम्मान नहीं देते। उन्होंने कहा कि फरवरी में भी मोदी ने इमरान का फोन नहीं उठाया था।
 
पाकिस्तान के 1998 के परमाणु परीक्षणों के संबंध में यहां मॉडल टाउन में आयोजित एक कार्यक्रम में मरियम ने कहा कि इमरान ने शिकायत की थी कि भारतीय प्रधानमंत्री ने उनका फोन नहीं उठाया। उस समय दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर थे।
 
शक्तिशाली सेना का जिक्र करते हुए मरियम ने कहा, ...मोदी और दुनिया के अन्य राष्ट्राध्यक्ष क्यों इमरान को सम्मान नहीं देते हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि आप किसी की मदद से लोगों का वोट चुराकर सत्ता में आए हैं। आप किसी के इशारे पर चलते हैं।
 
उन्होंने कहा, इमरान खान... आपका दर्जा किसी कठपुतली से ज्यादा कुछ नहीं है। दुनिया में आपका कोई सम्मान नहीं है। मरियम ने कहा कि इमरान, शरीफ को 'मोदी का दोस्त' कहा करते थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

Melodi Moment: जब पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की 'मेलोडी', खिलखिला उठीं इटली की पीएम, वीडियो वायरल

Twisha Sharma Case: 'मर्डर नहीं, यह सुसाइड है' - भोपाल पुलिस कमिश्नर का बड़ा दावा; सास के ड्रग्स वाले आरोपों पर भी हुआ खुलासा

Weather Update : देश में भीषण गर्मी का कहर, बांदा से नौगांव तक पारा 47 पार, कब शुरू होगा नौतपा?

मेलोनी संग डिनर के बाद दुनिया के अजूबे 'कोलोसियम' पहुंचे पीएम मोदी, तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल

कॉकरोच जनता पार्टी ने मचाया सोशल मीडिया पर धमाल, 3 दिन में 1 लाख युवा जुड़े

अगला लेख