Hanuman Chalisa

इमरान खान के काम से नाखुश है अवाम, पूरा नहीं कर पाएंगे कार्यकाल : बिलावल भुट्टो

Webdunia
सोमवार, 21 अक्टूबर 2019 (17:01 IST)
कराची। पाकिस्तान में मुख्य विपक्षी नेता बिलावल भुट्टो जरदारी (Bilawal Bhutto Zardari) ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan,) अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएंगे क्योंकि राजनीतिक दल और जनता उनके प्रशासन की नीतियों से नाखुश हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल ने रविवार को जिन्ना स्नातकोत्तर चिकित्सा केंद्र (जेपीएमसी) के अपने दौरे के समय मीडिया से बात करते हुए यह टिप्पणी की।

डॉन अखबार की खबर के अनुसार, बिलावल ने कहा कि संघीय सरकार देश को सही दिशा में चलाने के लिए सक्षम नहीं है और यही कारण है कि पाकिस्तान में हर कोई न कोई सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठा रहा था। बिलावल ने कहा कि हर कोई इस कठपुतली सरकार से तंग आ गया है।

रिपोर्ट में उनके हवाले से कहा गया है कि प्रत्येक राजनीतिक दल और व्यापारी, शिक्षक, डॉक्टर तथा मजदूर सहित सभी तबकों के लोग, सरकार की नीतियों से नाखुश हैं। इससे मुझे लगता है कि इमरान खान अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

जल संकट पर मध्‍य प्रदेश सरकार हुई अलर्ट, पेयजल विभागों की छुट्टियां रद्द, CM यादव के निर्देश पर युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू

वाराणसी में नमो घाट पर पर्यटक की हत्‍या, सुरक्षा गार्डों ने पीट-पीटकर ली जान, जानिए क्‍या है मामला?

सुरक्षाबलों ने बारामुल्‍ला में किया आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में आरपीजी गोला-बारूद बरामद

ट्विशा शर्मा का हुआ अंतिम संस्कार, भाई ने दी मुखाग्नि, मां ने हाथ जोड़कर दी विदाई

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

अगला लेख