Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इमरान का निर्देश, नवाज के साथ मरियम को भी उसी अस्पताल में भर्ती करें

हमें फॉलो करें इमरान का निर्देश, नवाज के साथ मरियम को भी उसी अस्पताल में भर्ती करें
, शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2019 (12:58 IST)
लाहौर। प्रधानमंत्री इमरान खान ने गंभीर रूप से बीमार चल रहे पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ मरियम नवाज को भी उसी अस्पताल में रखने के निर्देश दिए हैं। पंजाब के गवर्नर चौधरी मुहम्मद सरवर ने इसकी जानकारी दी।
जियो न्यूज के अनुसार सरवर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मरियम और नवाज की सेहत के बारे में जानकारी मांगी। खान ने पंजाब सरकार को निर्देश दिए कि नवाज शरीफ के साथ सर्विसेज अस्पताल में मरियम को शिफ्ट करने की कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जाएं।
 
सूत्रों ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री ने पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार से भी बात की और उन्हें निर्देश दिया कि यह इंतजाम किया जाए कि मरियम अपने पिता के साथ सर्विसेज अस्पताल में रुक सकें। अल अजीरिया स्टील मिल्स मामले में कोट लखपत जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री को स्वास्थ्य बिगड़ने पर सर्विसेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने कहा था कि नवाज के शरीर में प्लेटलेट खतरनाक स्तर तक गिर गए हैं।
 
बुधवार को मरियम की तरफ से दावा किया गया था कि उसने अपने बीमार पिता से सर्विसेज अस्पताल में 1 घंटे की मुलाकात की अनुमति मांगी थी जिसे जवाबदेही अदालत ने खारिज कर दिया। मरियम को भी बीमार होने पर उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां नवाज भर्ती थे।
 
मरियम को बाद में कोट लखपत जेल भेज दिया गया। मरियम को फिर से कोट लखपत जेल भेजने पर पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज के नेताओं ने सरकार की आलोचना की थी। उनका आरोप था कि मरियम की चिकित्सा जांच और उपचार पूरा नहीं किया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

2 राज्यों में भाजपा को 23 प्रतिशत वोटों का नुकसान, वहीं कांग्रेस गठबंधन को हुआ 31 सीटों का फायदा...