इमरान खान को महंगी पड़ी यह गलती, ट्रोल हुए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री

Webdunia
गुरुवार, 20 जून 2019 (07:52 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को भारतीय कवि और नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर के एक प्रसिद्ध उद्धरण का श्रेय गलत तरीके से लेबनानी-अमेरिकी कवि खलील जिब्रान को देना खासा महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस गलती पर उन्हें ट्रोल किया।
 
इमरान खान ने एक प्रेरणादायक उद्धरण साझा किया था जिसका श्रेय उन्होंने लेबनानी-अमेरिकी कवि खलील जिब्रान को दे दिया। उनकी इस गलती पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
 
उनके द्वारा साझा किया गया प्रेरणादायक उद्धरण था, 'मैं सोया और सपना देखा कि जीवन आनंद है। मैं जागा और देखा कि जीवन सेवा है। मैंने सेवा की और पाया कि सेवा आनंद है।'
 
इस ट्वीट पर 28 हजार लाइक मिले और 6 हजार से अधिक लोगों ने इसे रीट्वीट किया जबकि 3 हजार से अधिक लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी।
 
इस ट्वीट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जो भी लोग जिब्रान के शब्दों में ज्ञान को खोजते हैं और उसे पा लेते हैं, वे कुछ इस तरह संतोष का जीवन भी पा लेते हैं।'

लोगों ने तुरंत पाक प्रधानमंत्री को उनकी गलती याद दिलाई। हालांकि इमरान ने इसके बाद भी अपनी गलती को नहीं सुधारा और नहीं माफी मांगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासी की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

CEC राजीव कुमार हुए सेवानिवृत्त, LS और JK विधानसभा समेत अनेक चुनाव कराए संपूर्ण

HONDA ने बिक्री में बना दिया रिकॉर्ड, 17 वर्षों में किया यह कमाल

सस्ते Realme P3 Pro 5G और Realme P3x 5G हुए लॉन्च, जानिए फीचर्स

अगला लेख