Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

तिरंगा यात्रा में बोले अमित शाह, हमें देश के लिए जीने से कोई नहीं रोक सकता

हमें फॉलो करें तिरंगा यात्रा में बोले अमित शाह, हमें देश के लिए जीने से कोई नहीं रोक सकता
, रविवार, 13 अगस्त 2023 (16:43 IST)
Amit Shah in Tiranga Yatra : भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) द्वारा आयोजित 'तिरंगा यात्रा' को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि हमें अब देश के लिए जान देने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम स्वतंत्र हैं। लेकिन हमें अपने देश के लिए जीने से कोई नहीं रोक सकता।
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर 15 अगस्त 2022 को हर घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यदि गुजरात में एक करोड़ परिवारों में से प्रत्‍येक अपने घर पर तिरंगा फहराएगा, तो पूरा राज्य और देश तिरंगामय हो जाएगा।
 
शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से 25 साल (2022 से) 15 अगस्त 2047 तक आजादी का अमृत काल के रूप में मनाने और इसका उपयोग देश को महान और हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने के लिए करने की अपील की है।
 
शाह ने कहा कि यह 'अमृत काल' हमारी युवा पीढ़ी के लिए विशेष महत्व रखता है। जैसे युवा पीढ़ी ने 90 वर्षों तक देश की आजादी की लड़ाई का नेतृत्व किया और देश को उपनिवेशवाद की बेड़ियों से मुक्त कराया, वैसे ही आज की युवा पीढ़ी को स्वयं को 2047 तक 25 वर्षों के लिए भारत माता के लिए समर्पित करना होगा और भारत को महान बनाना होगा।
 
उन्होंने कहा कि लेकिन मैं विशेष रूप से युवाओं को बताना चाहूंगा कि हमारी आजादी के पीछे लाखों लोगों का बलिदान है। हमारे पूर्वजों का बलिदान सिर्फ एक बलिदान नहीं, बल्कि हम सभी के वास्ते देश के लिए जीने का एक संस्कार है।

उन्होंने कहा कि हमें अब देश के लिए मरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम स्वतंत्र हैं, लेकिन हमें देश के लिए जीने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि 'मेरी माटी मेरा देश' कार्यक्रम आने वाले वर्षों में भारत को महान, विकसित और आत्मनिर्भर बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को पूरा करेगा।
 
इस अभियान की परिकल्पना 'आजादी का अमृत महोत्सव' के समापन पर भारत की मिट्टी एवं शौर्य और देश की स्वतंत्रता एवं प्रगति की यात्रा का जश्न मनाने के लिए की गई है। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय गौरव की भावना उत्पन्न करना और भावी पीढ़ियों को भारत की विरासत की रक्षा के लिए प्रेरित करना है। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत केंद्र सरकार 13-15 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' जश्न मना रही है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महाराष्‍ट्र के अस्पताल में पूरी रात हाहाकार, 17 मरीजों की मौत से मचा हड़कंप