Hanuman Chalisa

भारत की वृद्धि दर 2017 में 7.2 प्रतिशत रहेगी : विश्व बैंक

Webdunia
सोमवार, 5 जून 2017 (14:10 IST)
वॉशिंगटन। विश्व बैंक का अनुमान है कि 2017 में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत रहेगी, जो 2016 में 6.8 प्रतिशत रही थी। विश्व बैंक का कहना है कि भारत नोटबंदी के अस्थायी प्रतिकूल प्रभाव से अब उबर रहा है।
 
विश्व बैंक ने अपने जनवरी के अनुमान की तुलना में भारत की वृद्धि दर के आंकड़ों को 0. 4 प्रतिशत संशोधित किया है, वहीं भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है।
 
विश्व बैंक के अधिकारियों के अनुसार चीन की वृद्धि दर के 2017 के अनुमान को 6.5 प्रतिशत पर कायम रखा गया है वहीं 2018 और 2019 में चीन की वृद्धि दर 6.3 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है।
 
विश्व बैंक ने अपनी ताजा वैश्विक आर्थिक संभावनाओं में 2018 में भारत की वृद्धि दर 7.5 प्रतिशत और 2019 में 7.7 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। जनवरी 2017 के अनुमान की तुलना में 2018 में भारत की वृद्धि दर के अनुमान में 0.3 प्रतिशत तथा 2019 में 0.1 प्रतिशत की कमी की गई है। विश्व बैंक ने कहा है कि भारत की वृद्धि दर के अनुमान में कमी मुख्य रूप से निजी निवेश में उम्मीद से कुछ नरम सुधार है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद आग का गोला बना अमेरिकी B-52 बॉम्बर, कैलिफोर्निया में 8 लोगों की दर्दनाक मौत

Top News 16 June : अमेरिका-ईरान समझौता, B-52 विमान हादसा, G-7 में मोदी और जयपुर थप्पड़कांड ने बटोरी सुर्खियां

DRDO ने किया लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत को बड़ी कामयाबी

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

4 महीने के युद्ध को खत्म करने पर सहमत अमेरिका-ईरान, ट्रंप, जेडी वेंस और ईरानी संसद अध्यक्ष ने MoU पर किए हस्ताक्षर

अगला लेख