जिनपिंग से मिले मोदी, चीन भारत को देगा ब्रह्मपुत्र नदी के प्रवाह की जानकारी

Webdunia
रविवार, 10 जून 2018 (08:13 IST)
चिंगदाओ। भारत और चीन ने शनिवार को दो महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं इनमें से एक बाढ़ के मौसम में ब्रह्मपुत्र नदी में जल-प्रवाह के स्तर से जुड़़ी सूचनाओं के आदान-प्रदान का करार है। दूसरा समझौता भारत से गैर - बासमती चावल खरीद पर सहमति का है। चीन के भारत से गैर-बासमती चावल का आयात करने से व्यापार को संतुलित करने में कुछ सीमा तक मदद मिल सकती है। अभी दोनों देशो के बीच व्यापार में चीन का निर्यात बहुत अधिक है।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शी चिनफिंग से अलग से द्विपक्षीय वार्ता के बाद यहां इन समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। प्रधानमंत्री मोदी शंघाई सहयोग संगठन के दो दिवसीय वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होने यहां आए हुए हैं। 
 
भारत के जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा पुनर्जीवन मंत्रालय और चीन के जल संसाधन मंत्रालय के बीच हुए समझौते के तहत चीन हर साल बाढ़ के मौसम यानी 15 मई से 15 अक्तूबर के बीच ब्रह्मपुत्र नदी में जल-प्रवाह से जुड़ी सूचनाएं भारत को सुलभ कराएगा। साथ ही बरसात के बाद मौसम मौसम में अगर इस नदी में जलस्तर परस्पर सहमति से तय सीमा से ऊपर जाता है तो उसकी भी जानकारी चीन भारत को देगा।
 
उल्लेखनीय है कि पिछले साल डोकलाम विवाद के चलते चीन ने भारत के साथ ब्रह्मपुत्र के प्रवाह से जुड़े आंकड़े साझा करने बंद कर दिए थे। 
 
चीन द्वारा आयात किए जाने वाले गैर बासमती चावल की स्वच्छता और उसके स्वस्थ होने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के नए करार पर चीन के सीमाशुल्क प्रशासन और भारत के पादप सुरक्षा से संबंधी प्रमाणन पर कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण विभाग की ओर से हस्ताक्षर किए गए। 
 
इसके तहत भारत प्रमाणित गैर - बासमती चावल का चीन को निर्यात कर सकेगा। चीन दुनिया के सबसे बड़े चावल बाजारों में से एक है। 
 
अभी तक चीन भारत से केवल बासमती चावल का आयात करता है। इसके लिए पादप उत्पाद स्चच्छा संबंधी प्रोटोकोल पर 2006 में सहमति बनी थी। दोनों देशों के बीच अब इस प्रोटोकॉल में संशोधन किया है जिसके तहत भारत अब गैर - बासमती चावल भी चीन को निर्यात कर सकेगा। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख